menu-icon
The Bharatvarsh News

दिल्ली, मुंबई से लेकर चेन्नई तक कहां सबसे सस्ता और कहां महंगा मिल रहा है सोना?

शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई, जिसमें 24 कैरेट सोना ₹10 सस्ता होकर ₹1,45,850 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. चांदी की किमतो में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है.

Calendar Last Updated : 20 June 2026, 01:18 PM IST
Share:

नई दिल्ली: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत की खबर है. शनिवार सुबह की शुरुआत में कीमती धातुओं की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई. 24 कैरेट सोने का भाव ₹10 घटकर ₹1,45,850 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत में ₹100 की कमी आई और यह ₹2,49,900 प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखाई दी.

22 और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव

आज 22 कैरेट सोने की कीमत भी ₹10 घटकर ₹1,33,690 प्रति 10 ग्राम हो गई. वहीं 24 कैरेट सोने का भाव देश के प्रमुख शहरों में लगभग समान रहा. मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1,45,850 पर उपलब्ध रहा, जबकि चेन्नई में इसका भाव ₹1,48,030 दर्ज किया गया. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,46,000 प्रति 10 ग्राम रही

विभिन्न शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत

मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 22 कैरेट सोना ₹1,33,690 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता रहा. वहीं चेन्नई में इसकी कीमत ₹1,35,690 रही. दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,33,840 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.

चांदी के दाम में भी नरमी

चांदी की कीमतों में भी हल्की गिरावट देखने को मिली. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में एक किलोग्राम चांदी का भाव ₹2,49,900 रहा. वहीं चेन्नई में चांदी की कीमत ₹2,54,900 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई.

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव देखा गया. अमेरिकी डॉलर की मजबूती और अमेरिकी केंद्रीय बैंक के सख्त रुख के संकेतों के कारण निवेशकों की रुचि गैर-ब्याज वाली संपत्तियों में कुछ कम हुई है. इसका असर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ा है.

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक संकेतकों और डॉलर की चाल के आधार पर कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. ऐसे में निवेशकों और खरीदारों को बाजार पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है.

सम्बंधित खबर

Recent News