Courtesy: social media
Petrol Diesel Price: 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद आज 30 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं. अच्छी खबर यह है कि केंद्र सरकार के वादे के मुताबिक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. सुबह 6 बजे अपडेट किए गए नए रेट पिछले कई सालों से लगातार स्थिर बने हुए हैं.
दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर है. अप्रैल 2022 से अब तक पेट्रोल और डीजल के रिटेल दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बहुत बढ़ गई है. ब्रेंट क्रूड 119 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जबकि WTI क्रूड 106 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. युद्ध शुरू होने से पहले कच्चा तेल महज 70 डॉलर के आसपास था.
केंद्र सरकार ने चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल महंगे होने की अफवाहों को पहले ही खारिज कर दिया था. सरकार ने कहा था कि फिलहाल कीमतें बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है. आज जारी नए रेटों ने भी इसी बात की पुष्टि की है. सोशल मीडिया पर ₹10 प्रति लीटर पेट्रोल और ₹12.50 प्रति लीटर डीजल बढ़ोतरी का फर्जी आदेश वायरल हो रहा था, जिसे PIB फैक्ट चेक ने पूरी तरह फर्जी बताया है,
सबसे सस्ता पेट्रोल: पोर्ट ब्लेयर (82.46 रुपये/लीटर)
सबसे सस्ता डीजल: पोर्ट ब्लेयर (78.05 रुपये/लीटर)
अन्य सस्ते शहरों में ईटानगर, सिलवासा, दमन, हरिद्वार और देहरादून शामिल हैं.
कच्चे तेल की ऊंची कीमतों का सबसे बुरा असर भारत के पड़ोसी देशों पर पड़ा है. पाकिस्तान में पेट्रोल 133.56 रुपये, नेपाल में 137.13 रुपये, श्रीलंका में 135.13 रुपये और म्यांमार में 147.25 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. भारत में कीमतें स्थिर रखने के कारण आम लोग इस समय थोड़ी राहत में हैं, लेकिन वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल चिंता का विषय बना हुआ है.