menu-icon
The Bharatvarsh News

12th Fail Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही '12वीं फेल', जाने फिल्म का 14वें दिन का कलेक्शन

12th Fail Collection Day 14: 12वीं फेल' रिलीज के बाद से स्लो ही सही लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा परफॉर्म कर रही है. वहीं दूसरी तरफ 12वीं फेल के साथ रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई.

Calendar Last Updated : 10 November 2023, 10:39 AM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म '12वीं फेल
  • फिल्म ने 14वें दिन इतना किया कलेक्शन

12th Fail Collection Day 14: अभिनेता विक्रांत मेसी की फिल्म 12वीं फेल बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा कायम किये हुए. मूवी दिन पर दिन शानदार प्रदर्शन कर रही है. 12वीं फेल' रिलीज के बाद से स्लो ही सही लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा परफॉर्म कर रही है. वहीं दूसरी तरफ 12वीं फेल के  साथ रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' अपने शानदार शुरुआत के साथ कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर फुस हो गई.  

डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म को 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था.  मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स से शानदार रिव्यू मिला था. थिएटर्स में भी फिल्म को लेकर अलग उत्साह देखा गया था. वहीं फिल्म तेजस 12वीं फेल के सामने एक हफ्ते भी ढंग से नहीं टिक पाई.

14 वें दिन इतना किया कलेक्शन 

इसी बीच विक्रांत मेसी की  फिल्म 12वीं फेल की 14वें दिन की कमाई भी सामने आ गई है. सैकनिक्ल के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार मूवी ने 14वें दिन 1.45 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म ने अपने 13वें दिन 1.46 करोड़ रुपए की कमाई की थी. इन आकड़ों को देखने के बाद इस बात का अंदाजा तो लगाया जा सकता है कि मूवी को देखने के लिए अभी भी फैंस सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं. बता दें, कि 600 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई 12वीं फेल' ने अपने शानदार प्रदर्शन से सफलता हासिल कर ली है. वहीं फिल्म के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बात करें तो मूवी ने अब तक 27.19  करोड़ की कमाई कर ली है.

दो हफ्ते में कैसा रहा 12वीं फेल प्रदर्शन?

फिल्म 12 वीं फेल ने पहले दिन 1.11 करोड़, दूसरे दिन 2.51 करोड़, तीसरे दिन 3.12 करोड़, चौथे दिन 1.5 करोड़, पांचवे दिन 1.65 करोड़, छठे दिन 1.85 करोड़, सातवें दिन 1.3 करोड़, आठवें दिन 1.76 करोड़,नौवें दिन  3.42 करोड़, दसवें दिन 3.33 करोड़, ग्यारहवें दिन 1.32 करोड़, बारहवें दिन 1.41 करोड़, तेरहवें दिन1.46 करोड़, चौदहवें दिन 1.45 करोड़, और वहीं फिल्म ने अब तक कुल  27.19 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. 

सम्बंधित खबर

Recent News