menu-icon
The Bharatvarsh News

एक मधुमक्खी ने ली संजय कपूर की जान? जान क्या है पूरी सच्चाई

Sunjay Kapoor: संजय कपूर इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे. खेल के दौरान एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई. मधुमक्खी ने डंक मारा, जिससे गंभीर एलर्जी हुई. इसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा. तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई, लेकिन उनकी जान नहीं बची.

Calendar Last Updated : 13 June 2025, 04:23 PM IST
Share:

Sunjay Kapoor: भारतीय उद्योगपति और सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर का गुरुवार को इंग्लैंड में निधन हो गया. सोनम कपूर का निधन 53 साल की उम्र में पोलो खेलते समय मधुमक्खी निगलने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा. हालांकि इस घटना को लोग अभी भी सच नहीं मान पा रहे हैं क्योंकि संजय बिल्कुल स्वस्थ थे. 

इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में संजय पोलो खेल रहे थे. खेल के दौरान एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई. मधुमक्खी ने डंक मारा, जिससे गंभीर एलर्जी हुई. इसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा. तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई, लेकिन उनकी जान नहीं बची.

मधुमक्खी का डंक कैसे खतरनाक?

मेलबर्न विश्वविद्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, मधुमक्खी का डंक जहर छोड़ता है. यह जहर दर्द, सूजन और खुजली पैदा करता है. कुछ लोगों में यह गंभीर एलर्जी (एनाफिलेक्सिस) ट्रिगर करता है. इससे सांस लेने में तकलीफ और हृदय गति रुक सकती है. संजय के मामले में यही हुआ. मेयो क्लिनिक के डॉ. बॉबी प्रिट ने बताया कि मधुमक्खी निगलना खतरनाक हो सकता है. डंक गले में सूजन पैदा करता है. यह सांस लेने में रुकावट और हृदय गति रुकने का कारण बन सकता है. तत्काल इलाज न मिले तो यह जानलेवा होता है. एपिपेन इंजेक्शन ऐसी स्थिति में मदद कर सकता है.

संजय कपूर का पूरा जीवन

संजय कपूर सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे. यह कंपनी ऑटोमोटिव पार्ट्स बनाती है. वह पोलो के शौकीन थे और अपनी टीम ‘ऑरियस’ के संरक्षक थे. संजय ने 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी. उनके दो बच्चे समायरा और कियान हैं. 2016 में उनका तलाक हो गया. बाद में उन्होंने प्रिया सचदेव से शादी की. संजय के निधन की खबर से व्यापार और पोलो जगत में शोक की लहर है. बिजनेस सलाहकार सुहेल सेठ ने एक्स पर लिखा कि संजय का निधन गहरा दुख देता है. उनके परिवार के प्रति संवेदना. करीना कपूर और सैफ अली खान करिश्मा के घर पहुंचे. मलाइका और अमृता अरोड़ा ने भी शोक जताया.संजय ने मृत्यु से कुछ घंटे पहले एक्स पर अहमदाबाद विमान हादसे पर दुख जताया था. उन्होंने लिखा था कि अहमदाबाद में विमान हादसा दुखद है. पीड़ित परिवारों के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं. यह उनकी आखिरी पोस्ट थी.

सम्बंधित खबर

Recent News