menu-icon
The Bharatvarsh News

निमरत कौर के सामने अभिषेक बच्चन ने की पत्नी ऐश्वर्या की तारीफ, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर मीडिया में की अफवाहें चल रही है. कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया कि दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं. हालांकि अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या की तारीफ करते नजर आ रहे हैं.

Calendar Last Updated : 22 October 2024, 09:47 AM IST
Share:

Abhishek-Aishwarya Rai Bachchan: बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर पिछले कई हफ़्तों से सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं. कई बार तो तलाक की भी अफवाह सुनने को मिली. हालांकि इस मामले पर जोड़े ने चुप्पी साध रखी है. अब इस बीच एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या की समझदारी की तारीफ करते नज़र आ रहे हैं. हालांकि इस दौरान निमरत कौर अभिषेक को ध्यान से सुन रही हैं.

यह वीडियो उनकी फिल्म दसवीं के प्रमोशन के दौरान की बताई जा रही है.अभिषेक ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत करते हुए ऐश्वर्या की तारीफ की है. उन्होंने अपनी पत्नी को एक बेहतरीन सपोर्ट सिस्टम बताया है. उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी हमेशा मेरे लिए एक इमोशनली हमेशा खड़ी रही हैं. मैं बहुत भाग्यशाली रहा हूँ, मेरा पूरा परिवार भाग्यशाली रहा है.

ऐश्वर्या जैसी जीवनसाथी होने की सबसे अच्छी बात यह है कि वह बिज़नेस से हैं, वह सब समझती हैं. वह मुझसे थोड़े समय पहले से यह काम कर रही हैं, इसलिए, वो दुनिया को और थोड़ा बेहतर तरी के से जानती हैं. वह सब कुछ झेल चुकी हैं इसलिए, जब आप घर आते हैं और अगर आपका दिन चुनौतीपूर्ण रहा है, तो यह अच्छा लगता है, आपको पता है कि कोई है जो इसे समझता है.

अभिषेक ने क्या कहा

ऐश्वर्या राय बच्चन की तारीफ करते हुए पति अभिषेक ने कहा कि मैंने हमेशा देखा है कि वह ऐसी शख्सियत रही हैं, जिन्होंने अपने जीवन के सबसे कठिन समय को बहुत ही शांती और समझदारी के साथ पार किया है. मैं वास्तव में उनकी इस खूबी की प्रशंसा करता हूँ. उन्होंने कहा कि एक्टर भावुक और अतिसंवेदनशील होते हैं. कई बार ऐसा होता है कि हम बस भड़कना चाहते हैं. किसी को सुनाना चाहते हैं लेकिन मैंने उन्हें ऐसा करते कभी नहीं देखा. वो एक बेहद ही समझदार महिला हैं.

अंबानी की शादी में अकेली पहुंची ऐश्वर्या

बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 17 साल पहले शादी की थी. उन दोनों की एक बेटी भी है. जिसका नाम आराध्या बच्चन है. इनके परिवार की हमेशा मीडिया में चर्चा रहती है. हालांकि तलाक की बात तब फैली जब ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी अनंत अंबानी की शादी में अकेली पहुंची. दोनों अलग-अलग नजर आने लगें थे. अभिषेक बच्चन ने तलाक से रिलेटेड एक पोस्ट को भी लाइक किया था. जिसके बाद ये चर्चा और तेज हो गई. बाद में यह भी कहा जाने लगा कि अभिषेक और निर्मित के बीच कुछ चल रहा है. 
 

सम्बंधित खबर

Recent News