menu-icon
The Bharatvarsh News

Ramayana Movie: एनिमल के बाद अब "रामायण में राम" की भूमिका निभाएंगे रणबीर कपूर

Ramayana Movie: हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म एनिमल में ग्रे शैड की भूमिका निभाने के बाद अब रणबीर कपूर राम बनने वाले हैं. आइये जानते हैं कब से शुरु होगी रामायण की शूटिंग

Calendar Last Updated : 13 December 2023, 11:18 AM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • एनिमल में रावण के बाद अब 'राम' बनेंगे रणबीर कपूर
  • रणबीर होंगे राम तो कौन बनेंगी सीता?

Ranbir Kapoor Ram: कुछ समय पहले ही आयी फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के परफॉरमेंस की काफी सराहना हो रही है. बॉक्स ऑफिस पर रोज नए रिकार्ड्स बना रही इस फिल्म में रणबीर ने काफी नेगेटिव रोले प्ले किया है. इस फिल्म में रणबीर ने अपने किरदार को इतने अच्छे से निभाया है कि दर्शक उन्हें स्क्रीन पर देख कर उनसे नफरत करने लगते हैं. वहीं अब इतना नेगेटिव किरदार निभाने के बाद रणबीर कपूर रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाएंगे.  जानकारी के अनुसार, जल्द ही रणबीर अपने अगले प्रोजेक्ट 'रामायण' में काम करेंगे.   

रणबीर कपूर ने खुद बताया, कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग 

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनने वाली फिम रामायण के बारे में आखिरकार खुद रणबीर कपूर ने ही खुलासा कर दिया है. सोशल मीडिया पर इस बारे में काफी चर्चा होने के बाद रणबीर इस बारे में जवाब दिया है. दरअसल एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया कि उसने हाल ही में एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दौरान खुद रणबीर ने ही उन्हें अपने आने वाले फिल्म के बारे में बताया था. रणबीर से मिलने वाले शख्स ने पोस्ट कर बताया कि  मुलाकात हुई और उनके बीच एक्टर की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर चर्चा हुई. यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा, “इमिग्रेशन लाइन में रणबीर कपूर के आगे खड़ा होना और एनिमल और उनके अगले क्रेजी प्रोजेक्ट के बारे में बात करना कुछ ऐसा नहीं था जिसे मैंने इस बॉम्बे ट्रिप के लिए साइन अप किया था. और कितना लवली बॉय है!” 

इस पोस्ट के बाद ही सब रणबीर से पूछने लगे. आखिरकार रणबीर ने अपने दर्शकों को निराश नहीं किया. रणबीर ने इस बारे में कहा, 'रामायण' गर्मियों की शुरुआत में शुरू होगी.मुझे यकीन नहीं है कि मुझे इससे ज्यादा कुछ बताना चाहिए, लेकिन स्टार कास्ट बिल्कुल क्रेजी है. .वाह, #बॉलीवुड रियली में 2023 से इसे अगले लेवल पर ले जा रहा है.”

रणबीर होंगे राम और सीता बनेंगी ये अभिनेत्री 

जानकारी के अनुसार, नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म रामायण में राम की भूमिका रणबीर कपूर निभाएंगे. वहीं सीता की भूमिका में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री साई पल्लवी नजर आएँगी. हालाँकि पहले सीता की भूमिका के लिए आलिया भट्ट का नाम सामने आया था. लेकिन डेट्स की समस्या के बाद अब साई पल्लवी को कास्ट किया गया है. इसके साथ ही रावण की भूमिका की भी काफी चर्चा हो रही है. रावण के किरदार के लिए केजीएफ स्टार यश के नाम की चर्चा हो रही है. जबकि ये दावा किया जा रहा है कि हनुमान की भूमिका में सनी देओल नजर आ सकते हैं. लेकिन अभी तक मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है. 

सम्बंधित खबर

Recent News