menu-icon
The Bharatvarsh News

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देगी 'एनिमल', इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Animal OTT Realease Date: इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री राश्मिका मंदाना के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी प्रमुख किरदार में हैं. मूवी बीते साल 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Calendar Last Updated : 19 January 2024, 08:16 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देगी 'एनिमल'
  • 26 जनवरी को ओटीटी ओल्टफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म

Animal OTT Realease Date: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री राश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल सिनेमाघरों में बीते साल 1 दिसंबर 2023 को रिलीज़ हुई थी . मूवी को देखने को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा गया था. फिल्म ने लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपने  पैर जमाए रखे थे. इसी के साथ ने मूवी ने  रिलीज के 32 दिनों के अंदर दुनियाभर में 891 करोड़ रुपए का ताबड़तोड़ कलेक्शन  कर लिया है. इस बीच थिएटर में धमाल मचाने के बाद 'एनिमल' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक देने वाली है. वहीं फिल्म के रिलीज होने की डेट भी सामने आ गई है. 

ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी फिल्म

एनिमल 26 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इस दौरान अगर सिनेमाघरों में आप इस फिल्म को देखने से चूक गए हैं तो अब आप इसे अपने मोबाइल, टेलीविजन और लैपटॉप पर देख सकेंगे. इस मूवी में एक्टर रणबीर कपूर की एक्टिंग और उनके शानदार लुक की दर्शकों ने खूब तारीफ की है.  वहीं उनके साथ पहली बार इस फिल्म में रश्मिका मंदाना स्क्रीन शेयर करती दिखाई दी हैं. 

फिल्म ने की ताबड़तोड़ कमाई 

एनिमल की कहानी को लेकर बात करें तो, इस फिल्म की स्टोरी बाप बेटे के इर्द-गिर्द है. मूवी में रणबीर कपूर के पिता के रोल में अभिनेता अनिल कपूर नजर आए हैं. वहीं राश्मिका मंदाना उनकी पत्नी के किरदार में हैं. फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था. ओपनिंग डे पर एनिमल ने 61 करोड़ रुपए की कमाई की थी. फिल्म के कुल कलेक्शन को लेकर बात करें तो, इसने दुनियाभर में 32 दिनों के अंदर 891 करोड़ रुपए की शानदार कमाई कर ली है. 

एनिमल की स्टारकास्ट 

इस फिल्म के रिलीज को लेकर दर्शकों के बीच अलग उत्साह देखा गया था. बता दें, कि मूवी में अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री राश्मिका मंदाना के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी प्रमुख किरदार में हैं. फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, जो कबीर सिंह और अर्जन रेड्डी का निर्देशन करने के लिए जाने जाते हैं.    

सम्बंधित खबर

Recent News