menu-icon
The Bharatvarsh News

बॉक्स ऑफिस पर अभी भी जारी है एनिमल का जलवा, फिल्म ने 19 वें दिन इतना किया कलेक्शन

Animal Box Office Collection Day 19: सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार एनिमल ने अपने 18वें दिन 5.5करोड़ रुपए की कमाई की थी. वहीं अब मूवी के 19वें भी कलेक्शन सामने आ गया है. फिल्म ने 19वें दिन 3.41 करोड़ रुपए की कमाई की है. इसी के साथ एनिमल का टोटल कलेक्शन 521.352 करोड़ रुपए हो गया है.

Calendar Last Updated : 19 December 2023, 11:56 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • बॉक्स ऑफिस पर अभी भी जारी है एनिमल का जलवा
  • फिल्म ने 19 वें दिन इतना किया कलेक्शन

Animal Box Office Collection Day 19: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री राश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल सिनेमाघरों में 1 दिसंबर को रिलीज़ हुई. मूवी को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. वहीं मूवी का वॉलर्डवाइड कलेक्शन 800 करोड़ के पार पहुंच गया है. इसी के साथ भारत में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. मूवी को रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं. इस बीच फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है. 

एनिमल ने 19 वें दिन इतना किया कलेक्शन 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार एनिमल ने अपने 18वें दिन 5.5करोड़ रुपए की कमाई की थी. वहीं अब मूवी के 19वें भी कलेक्शन सामने आ गया है. फिल्म ने 19वें  दिन 3.41 करोड़ रुपए की कमाई की है. इसी के साथ एनिमल का टोटल कलेक्शन 521.352 करोड़ रुपए हो गया है. 

वर्ल्डवाइड पर फिल्म का जलवा जारी

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के साथ-साथ फिल्म वर्ल्डवाइड पर भी अच्छी कमाई कर रही है. मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब तक 850करोड़ रुपए के पार हो गया है.  ऐसा माना जा रहा है कि यह आंकड़ा बहुत जल्द  और बढ़ेगा. 

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

इस फिल्म के रिलीज को लेकर दर्शकों के बीच अलग उत्साह देखा गया था.  बता दें, कि मूवी में अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री राश्मिका मंदाना के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, जो कबीर सिंह और अर्जन रेड्डी का निर्देशन करनेके लिए जाने जाते हैं. 

सम्बंधित खबर

Recent News