menu-icon
The Bharatvarsh News

Bigg Boss 17: अंकिता की पति के साथ नोक-झोक, विक्की ने अंकिता को लेकर किए भद्दे कमेंट

Bigg Boss 17:  बिग बॉस 17 में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. वहीं, अंकिता और विक्की पर भी फैंस की निगाहें टिकी रहती है. पति-पत्नी की नोक झोक लाइम-लाइट में रहती है.

Calendar Last Updated : 31 December 2023, 03:03 PM IST
Share:

Bigg Boss 17:  बिग बॉस 17 इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं, शो में टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीत रहीं हैं. लेकिन अंकिता और उनके पति की नौक-झोक अक्सर सामने आती रहती है. कपल के बीच अक्सर गंदी से गंदी फाइट तक होते देखने को मिली है. शो में दोनों ने एक दूसरे पर गंदे कंमेट करने से भी बाज नहीं आते. विक्की, अंकिता के प्रति रूड बिहेवियर को लेकर अक्सर व्यूअर्स के निशाने पर रहे हैं. मगर इस बार तो हद ही हो गई. विक्की ने वाइफ के लिए ऐसी बातें बोलीं, जिसे सुन अंकिता तो क्या पूरा घर हैरान है.

अंकिता- विक्की के बीच नोक-झोक की शुरुआत विक्की के नील भट्ट के एलिमिनेशन पर कमेंट करने से हुई. विक्की ने नील के एलिमिनेशन को लेकर कहा कि नील इस हफ्ते बेघर हो सकते हैं. ये सुनते ही 'यूके राइडर' यानी अनुराग डोभाल उन्हें पीठ पीछे बुराई करने पर टोकते हैं. इसके बाद अनुराग, विक्की और अभिषेक में बहस शुरू हो गई. इस लड़ाई में अभिषेक, अंकिता को विक्की की कही वो बात बताते हैं, जिसे सुन 'पवित्र रिश्ता' एक्ट्रेस के पैरों तले जमीन खिसक जाती है.

Big Boss
Big Boss

बहस के बीच अभिषेक विक्की से कहते है कि जो अपनी बीवी के लिए इतनी गंदी बाते बोल सकता है वो कुछ भी कर सकता है.  'आप मुझे बोलते हो कि मैं गंदे कमेंट्स करता हूं. आपने खुद अपनी पत्नी के लिए क्या कहा. वो सही था क्या.' इसके बाद अभिषेक, अंकिता को विक्की की कही बात बताते हैं. उन्होंने बताया कि विक्की ने मुनव्वर का नाम लेकर अंकिता के लिए डबल मीनिंग कमेंट किया था- 'मुनव्वर, अंकिता को...'ये सुनते ही अंकिता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है.

Ankita Vicky
Ankita Vicky

अपने बारे में ऐसी बातें सुनने के बाद अंकिता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. और अंकिता विक्की से इस बात पर लड़ती है. जिसके बाद दोनों के बीच में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है. दोनों आपस में खूब लड़ते है. एक्ट्रेस विक्की से गुस्से में कहती हैं कि वह अपनी पत्नी के लिए ऐसे कमेंट्स कैसे कर सकते हैं. मेरे लिए इतने गंदे शब्द क्यों इस्तेमाल करते हैं सब। तुम्हें सॉरी होना चाहिए, लेकिन तुम गुस्सा कर रहे हो और मेरे ही साथ लड़ रहे हो.

लेकिन थोड़ी देर बाद दोनों मामले को सुलझाते है. विक्की अंकिता को समझाते हैं और पत्नी को शांत कराते हैं. मामले के सुलझाने के बाद दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया. विक्की ने अंकिता से माफी मांगी. 

सम्बंधित खबर

Recent News