menu-icon
The Bharatvarsh News

'बिग बॉस 17' से बाहर आने के बाद अंकिता लोखंडे की चमकी किस्मत, इस बड़ी फिल्म का बनेंगी हिस्सा

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने दम पर एक अलग पहचान बनाई है. बिग बॉस 17 के दौरान टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का नाम खूब चर्चा में रहा. अंकिता लोखंडे भले शो के इस सीजन की विनर ना बन पाई हों, लेकिन उनकी किस्मत जरूर खुल गई है.

Calendar Last Updated : 31 January 2024, 03:31 PM IST
Share:

अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे

'बिग बॉस 17'

'बिग बॉस 17' के फिनाले के दो ही दिनों बाद अब अंकिता लोखंडे एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं.

‘स्वतंत्र वीर सावरकर’

अंकिता लोखंडे जल्द ही रणदीप हुडा स्टारर ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ में नजर आएंगी.

अपकमिंग फिल्म

अंकिता ने अपने एक्स हैंडल पर अपकमिंग फिल्म को लेकर एक बड़ा ऐलान किया, जो 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

बड़े पर्दे पर वापसी

अंकिता ने अपने पोस्ट में बताया कि बिग बॉस 17 के बाद अब वह बड़े पर्दे के जरिए फैंस के बीच दस्तक देने जा रही हैं.

नए चैप्टर की शुरुआत

एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में यह भी उल्लेख किया कि बिग बॉस 17 के बाद इस “नए चैप्टर” को शुरू करने को लेकर बेहद खुश हैं.

बायोपिक

‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक है. यह फिल्म निर्देशक के रूप में रणदीप हुडा की पहली फिल्म है, जिसमें वह लीड रोल में नजर आएंगे.

सम्बंधित खबर

Recent News