menu-icon
The Bharatvarsh News

बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'आर्टिकल 370' का जलवा, फिल्म ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन

Article 370 Box Office Collection Day 3: यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने तीन दिनों के अंदर अपने बजट से अधिक की कमाई कर ली है. फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये के लगभग बताया जा रहा है. वहीं फिल्म ने तीन दिन में ही 21 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है.

Calendar Last Updated : 26 February 2024, 04:09 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'आर्टिकल 370' का जलवा
  • फिल्म ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन

Article 370 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370'  का बॉक्स ऑफिस पर लगातार जलवा जारी है. फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई.  रिलीज के पहले दिन आर्टिकल 370 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की थी. इस बीच मूवी को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ पहुंच रही है. वहीं फिल्म के रिलीज को लेकर भी फैंस के बीच काफी उत्साह देखा गया था.

वहीं रिलीज से पहले पीएम मोदी ने भी इस फिल्म की खूब तारीफ की थी. जिसके बाद से लोगों के बीच 'आर्टिकल 370' को लेकर काफी चर्चा देखने को मिली थी. इस दौरान फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. चलिए ऐसे में जानते हैं फिल्म ने अपने रिलीज के तीन दिनों के अंदर कितना कलेक्शन कर लिया है. 

फिल्म ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन 

बड़े पर्दे पर दस्तक देने के बाद ‘आर्टिकल 370’ पहले दिन विद्युत जामवाल की  फिल्म 'क्रैक' से क्लैश करना पड़ा था. वहीं फिल्म को शाहिद कपूर की पहले से सिनेमाघरों में चल रही ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का भी सामना करना पड़ा था. हालांकि यामी गौतम की फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिला है और इसी के साथ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है.

ऐसे में फिल्म की कमाई को लेकर बात करें तो ‘आर्टिकल 370’ ने रिलीज के पहले दिन 5.9 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन 7.4 करोड़ रुपए की कमाई की. वहीं अब फिल्म की रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले संडे का भी शुरुआती कलेक्शन सामने आ गया है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन 9.50 करोड़ रुपए की कमाई की है. इसी के साथ 'आर्टिकल 370' के तीन दिनों का कुल कलेक्शन 22.80 करोड़ रुपए हो गया है.  

बजट से अधिक कमाई की

यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने तीन  दिनों के अंदर अपने बजट से अधिक की कमाई कर ली है. फिल्म का बजट लगभग 20 करोड़ रुपये है. वहीं फिल्म ने तीन दिन में ही 21 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है. अब देखने है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर और कितनी कमाई करती है. 

फिल्म की स्टार कास्ट

'आर्टिकल 370' की कहानी कश्मीर में सविधान के अनुच्छेद 370 और आतंकवाद के इर्द-गिर्द है. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डायरेक्टर आदित्य सुहास जंभाले द्वारा निर्देशित इस फिल्म में यामी गौतम अहम भूमिका में नजर आई हैं. उन्होंने फिल्म में एक इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभाया है. वहीं अभिनेता अरुण गोविल, प्रियामणि, किरण करमरकर सहित कईं कलाकार भी अहम रोल में नजर आए हैं. फिल्म में अरुण गोविल ने प्रधानमंत्री मोदी का किरदार निभाया है. वहीं इस फिल्म को यामी गौतम के पति और उरी द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के मेकर आदित्य धर ने प्रोड्यूस किया है.

सम्बंधित खबर

Recent News