menu-icon
The Bharatvarsh News

बॉक्स ऑफिस पर छाई 'आर्टिकल 370', फिल्म ने दूसरे दिन की शानदार कमाई

Article 370 Box Office Collection Day 2: सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार ‘आर्टिकल 370’ ने रिलीज के पहले दिन 5.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. वहीं दूसरे दिन (शनिवार) फिल्म की कमाई में 27 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है.

Calendar Last Updated : 26 February 2024, 03:31 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • बॉक्स ऑफिस पर छाई 'आर्टिकल 370'
  • फिल्म ने दूसरे दिन की शानदार कमाई

Article 370 Box Office Day 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस दौरान रिलीज के पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करने के बाद दूसरे दिन फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है.  मूवी के रिलीज को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखा गया था. वहीं रिलीज से पहले पीएम मोदी ने भी इस फिल्म की खूब तारीफ की थी. जिसके बाद से लोगों के बीच 'आर्टिकल 370' को लेकर काफी चर्चा देखी जा रही थी.

इस बीच सिनेमाघर में रिलीज होने के बाद फिल्म को दर्शकों की तरफ से खूब प्यार मिला है. वहीं क्रिटिक्स ने भी फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू दिए हैं. ऐसे में जानते हैं कि मूवी ने अपने दूसरे दिन कितने करोड़ रुपए की कमाई की है. 

फिल्म ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन 

'आर्टिकल 370' की कहानी कश्मीर में सविधान के अनुच्छेद 370 और आतंकवाद के इर्द-गिर्द है. दर्शकों की तरफ से किए जा रहे लंबे इंतजार के बाद फिल्म ने सिनेमाघरों  में दस्तक दी है.  सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार ‘आर्टिकल 370’ ने रिलीज के पहले दिन 5.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. वहीं दूसरे दिन (शनिवार)  फिल्म की कमाई में 27 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है. इस दौरान रिलीज के दूसरे दिन 'आर्टिकल 370' ने 7.5 करोड़ रुपए की कमाई की है. वहीं दो दिनों के कलेक्शन को मिलकर फिल्म का कुल कलेक्शन 13.4 करोड़  रुपए हो गया है. बता दें, कि कमाई का सिलसिला अगर ऐसे ही जारी रहा तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकार्ड अपने नाम करने वाली है. 

फिल्म की स्टार कास्ट

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डायरेक्टर आदित्य सुहास जंभाले द्वारा निर्देशित ‘आर्टिकल 370’ में यामी गौतम अहम भूमिका में नजर आई हैं. उन्होंने फिल्म में एक इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभाया है. वहीं अभिनेता अरुण गोविल, प्रियामणि, किरण करमरकर सहित कईं कलाकार भी अहम रोल में नजर आए हैं. फिल्म में अरुण गोविल ने प्रधानमंत्री मोदी का किरदार निभाया है. वहीं इस फिल्म को यामी गौतम के पति और उरी द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के मेकर आदित्य धर ने प्रोड्यूस किया है.

सम्बंधित खबर

Recent News