menu-icon
The Bharatvarsh News

सांप के जहर की सप्लाई मामले में एल्विश यादव बड़ा एक्शन, नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Elvish Yadav: बता दें, कि पिछले साल नोएडा सेक्टर 51 मे एक गेस्ट हाउस से कुछ लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था. इनके पास से 5 प्रजाति के 9 सांप मिले थे और जहर भी बरामद हुआ था.

Calendar Last Updated : 17 March 2024, 05:29 PM IST
Share:

Elvish Yadav: सांप के जहर की सप्लाई मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव पर नोएडा सेक्टर 135 की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस द्वारा लंबी पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया. इस दौरान पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. बता दें, कि पिछले साल नोएडा सेक्टर 51 मे एक गेस्ट हाउस से कुछ लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था. इनके पास से 5 प्रजाति के 9 सांप मिले थे और जहर भी बरामद हुआ था. वहीं इन लोगों से पूछताछ के बाद ही एल्विश यादव को इस मामले में आरोपी बनाया गया था. 

जानिए क्या है पूरा ममाला?

पुलिस ने पिछले साल 2023 नवंबर में सांप का जहर सप्लाई करने वाले  एक गिरोह का पर्दाफाश किया था. पुलिस द्वारा यह कार्रवाई पीपल फॉर एनिमल संस्था के गौरव गुप्ता की शिकायत पर की गई थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि नोएडा में रेव पार्टियों में सांप के जहर का इस्तेमाल किया जाता है और वीडियो बनाए जाते हैं. इस शिकायत के आधार पर  ही ड्रग्स डिपार्टमेंट ने वन विभाग के साथ सेक्टर- 51 के एक बैक्वेट हॉल पर छापेमारी की थी. इस दौरान मौके पर रविनाथ, नारायण, जयकरन, राहुल और टीटूनाथ को पुलिस ने हिरासत में लिया था. 

कई सांप और जहर हुआ था बरामद 

पुलिस द्वारा पकड़े गए इन लोगों के पास से 5 कोबरा सांप, एक घोड़ा पछाड़, एक अजगर और दो दोमुंहां सांप तथा सांप का जहर भी बरामद हुआ था. उस समय जो मुकदमा दर्ज किया गया था. उसमें इन सांपों की खरीद फरोख्त को प्रतिबंधित बताया गया था. और पकड़े गए लोगों से पूछताछ के आधार पर एल्विश यादव  के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी थी.

सम्बंधित खबर

Recent News