menu-icon
The Bharatvarsh News

Deepika Padukone Birthday: बॉलीवुड हसीना दीपिका मना रही हैं आज 38वां जन्मदिन, पति संग काटा केक

Deepika Padukone Birthday: बॉलीवुड हसीना दीपिका पादुकोण आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है. दीपिका आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही है. दीपिका बॉलीवुड की सबसे हसीन अदाकाराओं में से एक है. देखें हसीना की ये खुबसूरत तस्वीरें.

Calendar Last Updated : 05 January 2024, 04:09 PM IST
Share:

DEEPIKA

DEEPIKA

बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड अदाकारा सोशल मीडिया सेंसेशन भी है. दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'ओम शांति ओम' से की. दीपिका ने बॉलीवुड सहित इंटरनेशनल लेवल तक अपनी पहचान बनाई है.

डेनमार्क में हुआ था जन्म

दीपिका पादुकोण का जन्मदिन 5 जनवरी 1986 को डेनमार्क में हुआ था. दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण फेमस बैडमिंटन प्लेयर रह चुके है.

कई ब्रैंड की ब्रैंड एम्बेसेडर हैं

दीपिका ने बॉलीवुड सहित इंटरनेशनल लेवल तक अपनी पहचान बनाई है. वो कई फेमस ब्रैंड की ब्रैंड एम्बेसेडर भी हैं. 16 साल के एक्टिंग करियर में वे 39 फिल्में कर चुकी हैं और 52 बड़े अवॉर्ड हासिल कर चुकी हैं.

दीपिका ने मॉडलिंग से करियर शुरु किया

दीपिका ने बॉलीवुड से पहले मॉडलिंग इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाई थी. मॉडलिंग के बाद दीपिका ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. दीपिका को फराह खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से काफी फेम मिली थी.

'ओम शांति ओम' थी पहली फिल्म

दीपिका को उनकी पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' से काफी पॉपुलैरिटी मिली. लेकिन उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत साउथ की दुनिया से की थी. दीपिका ने शाहरुख खान संग फिल्म करने से पहले साल 2006 में साउथ की फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और असल मायने में यही दीपिका की डेब्यू मूवी थी.

पहली फिल्म कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' थी

दीपिका पादुकोण की पहली फिल्म कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' थी. लेकिन इस फिल्म की ज्यादा चर्चा नही हुई थी. इस मूवी में वह साउथ एक्टर उपेंद्र के अपोजिट नजर आई थीं. फिल्म में उनके किरदार का नाम 'ऐश्वर्या पाई' था. फिल्म में दीपिका को पसंद किया गया लेकिन उन्हें इतनी प्रसिद्धी नहीं मिल सकी थी.

बिजनेस में भी कमा रही नाम

दीपिका पादुकोण सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं नाम कमा रही है वो बिजनेस की दुनियां में भी कदम रख चुकी है. उन्होने हालही में कई स्किन केयर प्रोडक्ट लॉन्च किए है.

सम्बंधित खबर

Recent News