menu-icon
The Bharatvarsh News

दीपिका पादुकोण कमाई के मामले में बॉलीवुड दिग्गजों पर पड़ी भारी...अक्षय, सलमान, प्रियंका को दी टक्कर

बॉलीवुड में ज्यादातर फिल्में हीरों पर आधारित होती है. जिसमें हीरो का किरदार डोमिनेट करता है. बॉक्स ऑफिस पर हाईएस्ट ग्रॉसर की बात करें यानी कि ज्यादा कमाई वाली फिल्मों की बात करें तो वो भी हीरो प्रधान फिल्में ही होती हैं. लेकिन दीपिका पादुकोण ग्रॉसिंग के मामले में सलमान खान, अक्षय कुमार जैसे सितारों को भी पीछे छोड़ चुकी है.

Calendar Last Updated : 23 January 2024, 04:02 PM IST
Share:

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण

एक कामयाब एक्ट्रेस

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की एक कामयाब एक्ट्रेस है. उन्होने कई सुपरहीट फिल्मों में काम किया है. दीपिका ने अपने टैलेंट के बलबूते इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है.

ये हैं सबसे कामयाब एक्ट्रेस

दीपिका पादुकोण ने अब एक नया रिकॉर्ड कायम किया है. दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की हाईएस्ट ग्रॉसिंग एक्ट्रेस बन चुकी हैं.

वर्ल्डवाइड कमाई 8445 करोड़

उनकी फिल्मों की वर्ल्डवाइड कमाई 8445 करोड़ रु. तक पहुंच चुकी है. इसमें 62 सौ करोड़ रु. का आंकड़ा सिर्फ उनकी बॉलीवुड मूवीज का है.

हॉलीवुड मूवी

वहीं दीपिका की हॉलीवुड मूवी की बात करें, तो 345 मिलियन डॉलर उनकी हॉलीवुड मूवी XXX: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज की है. इस जबरदस्त कमाई ने उन्हें अपने कंटेम्प्ररी एक्टर एक्ट्रेस से कहीं ज्यादा आगे पहुंचा दिया है.

पठान और जवान की कमाई

इस लिस्ट में 2022 तक दीपिका पादुकोण का नंबर कुछ पीछे था. लेकिन साल 2023 में रिलीज हुई पठान और जवान की कमाई के जरिए वो दूसरे नंबर पर आ चुकी हैं. इन दोनों फिल्मों की कुल कमाई 22 सौ करोड़ रु. वर्ल्डवाइड है.

सम्बंधित खबर

Recent News