menu-icon
The Bharatvarsh News

बॉक्स ऑफिस पर हर दिन बढ़ रही 'अरनमनई 4' की कमाई, 10वें दिन किया इतना कलेक्शन

Aranmanai 4 BO Collection Day 10: फिल्म के किरदारों की बात करें तो तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना के अलावा संतोष प्रताप, कोवई सरला, रामचंद्र राजू, वीटीवी गणेश और राजेंद्रन जैसे कलाकार नजर आए हैं. अरनमनई 4 अवनी सिनेमैक्स के बैनर तले बनी और खुशबू सुंदर द्वारा निर्मित फिल्म है.

Calendar Last Updated : 12 May 2024, 08:56 PM IST
Share:

Aranmanai 4 BO Collection Day 10: साउथ की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'अरनमनई 4' बॉक्स ऑफिस पर हर दिन शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. बीते चार महीने के दौरान तमिल भाषा की यह पहली फिल्म है, जिसे फैंस के तरफ से तगड़ा प्यार मिल रहा है. फिल्म में तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना अपने शानदार अभिनय से लोगों का मनोरंजन कर रही हैं. इस बीच फिल्म के 10वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. 

हिंदी फिल्मों को टक्कर दे रही फिल्म

डायरेक्टर सुंदर सी के निर्देशन में बनी साउथ बेल्ट की फिल्म अरनमनई 4 बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों को भी टक्कर दे रही है. फिल्म के रिलीज से लेकर अब तक का कारोबार शानदार रहा है. फिल्म ने पहले दिन 4.65 करोड़, दूसरे दिन 6.65 करोड़, तीसरे दिन 7.85 करोड़, चौथे दिन 3.65 करोड़, पांचवें दिन 3.4 करोड़, छठे दिन 3.2 करोड़, सातवें दिन 2.7 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 32.1 करोड़ रुपये हो गया था. 

फिल्म ने 10वें दिन किया इतना कलेक्शन

सैकनिल्क  की रिपोर्ट के अनुसार एक हफ्ते के बाद आठवें दिन अरनमनई 4 ने 2.25 करोड़ और नौवें दिन 3.37 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं आज दसवें दिन फिल्म ने 7:25 बजे तक 3.81 करोड़ की कमाई कर ली है.  हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं. अभी इनमें इजाफा देखने को मिल सकता है. फिल्म ने अभी तक कुल 42.16 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. ऐसे में देखा जाए तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म के अब तक तीन पार्ट्स बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुके हैं, वहीं चौथे पार्ट को भी दर्शकों की तरफ से बेहद प्यार मिल रहा है. 

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म के किरदारों की बात करें तो तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना के अलावा संतोष प्रताप, कोवई सरला, रामचंद्र राजू, वीटीवी गणेश और राजेंद्रन जैसे कलाकार नजर आए हैं. अरनमनई 4 अवनी सिनेमैक्स के बैनर तले बनी और खुशबू सुंदर द्वारा निर्मित फिल्म है.

सम्बंधित खबर

Recent News