menu-icon
The Bharatvarsh News

सागर ठाकुर से मारपीट मामले में गुरुग्राम कोर्ट में पेश होंगे एल्विश यादव, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Elvish Yadav: भले ही कोर्ट ने एल्विश यादव को रेव पार्टी में सांपों के जहर की आपूर्ति करने के आरोप में राहत दे दी है. लेकिन सागर ठाकुर से मारपीट करने के मामले में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. क्योंकि उन्हें इस मामले में गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया जाएगा.

Calendar Last Updated : 22 March 2024, 08:15 PM IST
Share:

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और  यूट्यूबर एल्विश यादव को रेव पार्टी में सांपों के जहर की आपूर्ति करने के आरोप में कोर्ट से जमानत मिल गई है. इसी के साथ उनके दोनों साथियों ईश्वर और विनय को भी राहत मिल गई है.  वरिष्ठ वकील उमेश भाटी देवटा के अनुसार, एल्विश यादव, ईश्वर, विनय की जमानत पर आज अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जय हिंद कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई. भले ही कोर्ट ने  एल्विश यादव को राहत दे दी है.  लेकिन सागर ठाकुर से मारपीट करने के मामले में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. क्योंकि उन्हें इस मामले में गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया जाएगा. 

कोर्ट में पेश होंगे एल्विश यादव

बीते दिन एल्विश यादव ने सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न को गुरुग्राम की एक मॉल के स्टोर में बुलाकर उनके साथ मारपीट की थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ था. वहीं अब इस मामले में  एल्विश यादव को गुरुग्राम की एक कोर्ट में पेश किया जाएगा. एलविश के खिलाफ इस मामले के संबंध में  गुरुग्राम के सेक्टर-53 पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई थी. 

इस दिन कोर्ट में पेश होंगे एलविश यादव

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, गुरुग्राम के थाना सेक्टर 53 के SHO ने बताया कि एलविश यादव को 27 मार्च को पेश किया जाएगा. बता दें, कि पुलिस ने एल्विश के खिलाफ गुरुग्राम के न्यायिक मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास हर्ष कुमार की कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट की मांग करते हुए आवेदन किया था. उसी के आधार पर कोर्ट ने एल्विश यादव को पेश करने के लिए कहा है. 

बता दें, कि सोशल मीडिया पर 8 मार्च को सागर ठाकुर के साथ एलविश यादव की मारपीट का एक वीडियो सामने आया था, इस वीडियो में एल्विश यादव काफी सारे लोग अपने साथ लेकर स्टोर में घुसकर सागर को पीटते हुए दिखाई दिए. इसके बाद ही सागर ठाकुर ने सेक्टर 53 में एल्विश यादव के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था.  लेकिन इस घटना के बाद एल्विश और सागर ठाकुर ने आपस में समझौता कर लिया था. इसके बाद दोनों ने साथ में फोटो भी शेयर की थी.

सम्बंधित खबर

Recent News