menu-icon
The Bharatvarsh News

अभिषेक बच्चन के संग जुड़ा था नाम, क्या ये एक्ट्रेस बनेंगी अक्षय का 'लकी चार्म'

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म स्काईफोर्स को लेकर चर्चा में हैं. यह फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है. हाल ही में जारी किए गए ट्रेलर में कई नए और पुराने चेहरों की झलक देखने को मिली. अब सवाल यह है कि फिल्म में कौन उनका लकी चार्म साबित होगा?

Calendar Last Updated : 09 January 2025, 07:12 PM IST
Share:

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म स्काईफोर्स को लेकर चर्चा में हैं. यह फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है. हाल ही में जारी किए गए ट्रेलर में कई नए और पुराने चेहरों की झलक देखने को मिली. अब सवाल यह है कि फिल्म में कौन उनका लकी चार्म साबित होगा?

"उसी पागलपन के लिए एक फौजी अपने मां-बाप, बीवी-बच्चों को छोड़कर देश की सेवा करता है और इस मैडनेस को हम देशप्रेम कहते हैं" अक्षय कुमार की फिल्म स्काईफोर्स 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं. कुछ समय पहले ही रिलीज हुए ट्रेलर को दर्शकों से शानदार प्यार मिला. फिल्म के ट्रेलर में कई नए और पुराने कलाकारों के चेहरे की झलक देखने को मिली. लेकिन एक चेहरा खासतौर पर सबका ध्यान खींचता है. जी हॉ, निमरत कौर जो पहले भी अक्षय कुमार के साथ  काम कर चुकी है. 

अक्षय कुमार और निमरत कौर का पहले भी सफल सहयोग रहा है. साल 2016 में आई अक्षय की फिल्म 'एयरलिफ्ट' में अक्षय कुमार और निमरत कौर एक साथ देखने को मिले थे. इस फिल्म में निमरत कौर ने अमृता कट्याल का किरदार निभाया था, जो दर्शकों को खास पसंद आया था. अब एक बार फिर वो अक्षय कुमार के साथ 'स्काईफोर्स' में नजर आएंगी. सवाल यह है कि क्या निमरत कौर एक बार फिर म चार्म साबित हो सकती हैं.

अक्षय कुमार के लिए "लकी चार्म" साबित होंगी निमरत

निमरत कौर ने पिछले कुछ सालों में ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आईं, लेकिन जब भी उन्होंने पर्दे पर कदम रखा, उन्होंने अपना असर छोड़ा. 2016 में अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट में उनकी भूमिका ने दर्शकों का दिल जीता. इसके बाद, 2022 में उनकी फिल्म दसवीं आई, और 2023 में सजनी शिंदे का वायरल वीडियो में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. हालांकि, अगर हम उनकी पिछली पांच फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें, तो एयरलिफ्ट ही सबसे बड़ी हिट रही, जिसने दुनियाभर में 228 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जैसा कि सैकनिल्क की रिपोर्ट से सामने आया है.

अक्षय कुमार और निमरत कौर की जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है. दरअसल, एयरलिफ्ट फिल्म का बजट महज 30 करोड़ रुपये था, और इसने दुनियाभर में 228 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो एक बड़ी सफलता मानी जाती है. यह फिल्म निमरत कौर के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई. अब, 9 साल बाद, ऐसा कहा जा रहा है कि निमरत कौर एक बार फिर अक्षय के लिए ‘लकी चार्म’ साबित हो सकती हैं. अगर ऐसा होता है, तो यह उनके लिए एक बड़ी खुशी की बात होगी, क्योंकि अक्षय कुमार भी लंबे समय से एक हिट फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. पिछले 2-3 सालों में वे लगातार 9 फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं, और अगर स्काईफोर्स भी सफल नहीं हो पाई, तो उनके नाम 10 फ्लॉप फिल्मों का रिकॉर्ड हो सकता है.

अभिषेक बच्चन के संग जुड़ा था नाम

निमरत कौर के लिए हाल ही में गए महीनों में चीजें कुछ खास अच्छी नहीं रही हैं, क्योंकि उनका नाम अभिषेक बच्चन के संग जोड़ा जा रहा था. ये चर्चा ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच तलाक की अफवाहों के बाद तेज हुई. रेडिट यूजर्स ने इस अफवाह को निमरत कौर से लिंक कर दिया. खैर, इस अफवाह पर अभी तक न तो निमरत कौर ने चुप्पी तोड़ी है, न ही अभिषेक बच्चन ने.
 

सम्बंधित खबर

Recent News