menu-icon
The Bharatvarsh News

Fighter Day 7 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'फाइटर' का जलवा, फिल्म ने 7वें दिन किया इतना कलेक्शन

Fighter Day 7 Box Office Collection: डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ अनिल कपूर, अक्षय ओबेरॉय, करण सिंह ग्रोवर और संजीदा शेख अहम भूमिका में नजर आए हैं.

Calendar Last Updated : 01 February 2024, 07:13 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'फाइटर' का जलवा
  • फिल्म ने 7वें दिन किया इतना कलेक्शन

Fighter Day 7 Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण  की फिल्म फाइटर का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है. फिल्म हर दिन शानदार कॉलेक्टिओन कर रही है. मूवी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म आपके अंदर देशभक्ति जगाने का काम करेगी. फिल्म को क्रिटिक के साथ ऑडियन्स की तरफ से खूब प्यार मिल रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के साथ-साथ दुनिया भर में भी शानदार कमाई कर रही है. 

फाइटर के रिलीज  होने से पहले ही यह अनुमान लगाया गया था कि फिल्म को गणतंत्र दिवस के दौरान मिली छुट्टियों का फायदा मिलेगा. और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आने के बाद यह अंदाजा सच होता दिखाई दे रहा है.

फिल्म ने 7वें दिन किया इतना कलेक्शन 

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने से महज कुछ दूरी पर है. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन को लेकर बात करें तो मूवी ने 250 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने से महज कुछ दूर है. इस बीच फिल्म के सातवें दिन का भी कलेक्शन सामने आ गया है. मूवी ने सातवें दिन 6.35 करोड़ रुपए की कमाई की है. 

फिल्म का डे वाइज कलेक्शन 

देशभक्ति से भरी फाइटर में देश प्रेम देखकर दर्शक जहां इमोशनल हो रहे हैं तो वहीं दीपिका और ऋतिक के रोमांस को भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. वहीं फिल्म के 7 दिनों के कलेक्शन को देखा जाए तो पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 22.5 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे दिन 39.5 करोड़, तीसरे दिन 27.5 करोड़, चौथे दिन 28.50 करोड़ और पांचवे दिन 8 करोड़ और छठे दिन 7.75 करोड़ और 7वें दिन 6.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. इस दौरान फिल्म की कुल कमाई 140.35 करोड़ रुपए हो गई है. 

फिल्म की स्टारकास्ट 

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ अनिल कपूर, अक्षय ओबेरॉय, करण सिंह ग्रोवर और संजीदा शेख अहम भूमिका में नजर आए हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News