menu-icon
The Bharatvarsh News

सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' का पहला पोस्टर जारी, इस दिन रिलीज होगा मूवी का टीजर

Fateh Poster: 'फतेह' एक साइबर क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इस फिल्म का निर्देशन खुद सोनू सूद ने किया है और इसमें जैकलीन फर्नांडिस भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं

Calendar Last Updated : 15 March 2024, 06:26 PM IST
Share:

Fateh Poster: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद जल्द ही अपनी फिल्म 'फतेह' के साथ दर्शकों का मनोरंजन  करने वाले हैं. इस दौरान सोनू सूद ने आज (15 मार्च) अपनी इस फिल्म का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने  फिल्म के टीजर को लेकर भी जानकारी दी है. 

सोनू सूद द्वारा सोशल मीडिया पर जारी फिल्म 'फतेह'  के पोस्टर में देखा जा सकता है कि अभिनेता खून से लथपथ एक पेन अपनी मुट्ठी में पकड़े हुए हैं. वहीं सोनू सूद पोस्टर के कैप्शन में लिखा, "कभी भी किसी को कम मत समझो. पावर-पैक एक्शन के लिए तैयार हो जाइए". इसके साथ ही उन्होंने ये लिखा कि फिल्म का टीजर कल यानि 16 मार्च को रिलीज हो रहा है. 

साइबर क्राइम थ्रिलर फिल्म है 'फतेह'

'फतेह' एक साइबर क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इस फिल्म का निर्देशन खुद सोनू सूद ने किया है और इसमें जैकलीन फर्नांडिस भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं. वहीं, इस फिल्म को जी स्टूडियोज और सोनाली सूद ने प्रोड्यूस किया है. हालांकि इस फिल्म की रिलीज को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

पोस्टर पर ऐसा रहा फैंस का रिएक्शन

फतेह का पहला पोस्ट जारी होने के बाद फैंस के बीच काफी उत्साह देखा गया. इस दौरान एक ने लिखा, 'उलटी गिनती शुरू होती है'. एक अन्य ने लिखा, 'इंतजार नहीं हो रहा'. राज कुंद्रा ने लिखा, 'अच्छा लग रहा है प्राजी इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता'. 

सम्बंधित खबर

Recent News