menu-icon
The Bharatvarsh News

दुनिया भर में 'शैतान' का ताबड़तोड़ कलेक्शन, फिल्म ने तीन दिन में की बजट से अधिक कमाई

Shaitaan Box Office Collection Worldwide: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'शैतान' 60-65 करोड़ रुपए के बजट में बनकर तैयार हुई थी.और सिर्फ तीन दिनों के अंदर ही फिल्म ने दुनियाभर की कमाई से बजट से अधिक का कलेक्शन कर लिया है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म अच्छा कारोबार कर रही है.

Calendar Last Updated : 11 March 2024, 09:18 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • दुनिया भर में 'शैतान' का ताबड़तोड़ कलेक्शन
  • फिल्म ने तीन दिन में की बजट से अधिक कमाई

Shaitaan Box Office Collection Worldwide: अजय देवगन और आर माधवन की थ्रिलर-एक्शन फिल्म 'शैतान' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन कर रही है. इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से खूब पसंद किया जा रहा है. मूवी ने 8 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. 'शैतान' ना सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, बल्कि वर्ल्डवाइड भी खूब कलेक्शन कर रही है. 

फिल्म ने अपने पहले दिन दुनियाभर में 22.5 करोड़ रुपए की शानदार ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 25.4 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. वहीं संडे को फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिला और फिल्म ने 27.1 करोड़ रुपए की ताबड़तोड़ कमाई की. इस बीच फिल्म ने महज तीन दिनों के भीतर वर्ल्डवाइड पर कुल 75 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. 

तीन दिन में की बजट से अधिक कमाई 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'शैतान' 60-65 करोड़ रुपए  के बजट में बनकर तैयार हुई थी. और सिर्फ तीन दिनों के अंदर ही फिल्म ने दुनियाभर की कमाई से बजट से अधिक का कलेक्शन कर लिया है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म अच्छा कारोबार कर रही है. 'शैतान' गुजराती फिल्म वश का रीमेक है.  इसे विकास बहल ने डायरेक्ट किया है और खुद अजय देवगन ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में अजय देवगन और आर माधवन के अलावा ज्योतिका और जानकी बोड़ीवाला अहम भूमिका में हैं.

अजय देवगन का वर्कफ्रंट

अभिनेता अजय देवगन की इस साल कई फिल्में  सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं. 'शैतान' के बाद एक्टर की फिल्म 'मैदान' भी 23 जून को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है. इसके बाद अजय औरों में कहां दम था और 'रेड 2' में दिखाई देंगे. 'रेड 2' इसी साल 24 नवंबर को थिएटर्स में दस्तक देगी. इसके अलावा उनके पास रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' भी इस रेस में है. 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन के साथ रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर अहम भूमिका में दिखाई देंगे. 

सम्बंधित खबर

Recent News