menu-icon
The Bharatvarsh News

Koffee With Karan Season: जाह्नवी और खुशी ने मां श्रीदेवी को लेकर किए कई खुलासे, फैमिली और लव लाइफ के बारे में की बातें

Koffee With Karan Season: करण जौहर के शो में खुशी और जाह्नवीं की धमाकेदार एंट्री हुई. दोनों ने शो में परिवार और मां श्रीदेवी को लेकर ढ़ेर सारी बातें की.

Calendar Last Updated : 04 January 2024, 03:13 PM IST
Share:

Koffee With Karan Season: कॉफी विद करण सीजन 8 धमाल मचा रहा है. करण जौहर का ये शो हमेशा लाइमलाइट में रहता है. शो के 11वें एपिसोड में बॉलीवुड की फेमस सिस्टर्स जोड़ी ने एंट्री ली. इस बार शो की गेस्ट रहीं जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने करण के सवालों का जवाब तो दिया ही, साथ ही बहनों के बीच की बॉन्डिंग भी दिखाई.

जाह्नवी और खुशी ने शो में काफी धमाल मचाया. दोनों ने करन के शो में जमकर मजे किए. करण के कई ऐसे सवालों के जवाब भी दिए जिनका जवाब देते समय ज्यादातर सेलेब्रिटी नर्वस हो जाते हैं. दोनों बहनें पूरे शो के दौरान बिंदास दिखीं. 

परिवार के बारें में भी की बातें

जाह्नवी और खुशी ने शो में अपनी फैमिली से जुड़े कई लोगों के बारें में खुलासे किए. दोनों बहनों ने अपनी फैमिली पापा और मां से जुड़ी बातें शेयर कीं. जाह्नवी और खुशी ने इस दौरान अपनी मां और बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस रही श्रीदेवी के बारे में भी बात की और इमोशनल भी हुईं. दोनों ने बताया कि कैसे उन्होंने उनकी मां के दुनिया से चले जाने के बाद एक-दूसरे को संभाला. जाह्नवी ने बताया कि खुशी बहुत मजबूत हैं और उन्होंने छोटी बहन होने के बावजूद उस दौरान मुझे बहुत सपोर्ट किया.

पिता को लेकर भी किया खुलासा 

शो के दौरान जाह्नवी और खुशी ने बताया कि कैसे उनके पिता बोनी कपूर आज भी इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड करते हैं और कैसे उनके चाचू अनिल कपूर अपनी दाढ़ी पर हमेशा हाथ फेरते रहते हैं.

लव लाइफ से भी उठाया पर्दा

दोनों बहनों ने अपनी लव लाइफ और करियर से जुड़ी बातें भी की. शो में जाह्नवी ने बताया कि उन्होंने अभी तक तीन लड़कों को डेट किया है और वो अपने 'जस्ट फ्रैंड' बॉयफ्रैंड से कितना जुड़ाव महसूस करती हैं. उन्होंने नाम न बताने की जिद करते-करते उनका नाम (शिखर पहाड़िया) भी बता दिया. उन्होंने ये भी बताया कि वो उनसे दूर जा चुकी थीं, लेकिन फिर से वो दोनों एक-दूसरे के करीब आ चुके हैं. 

इस दौरान करण ने खुशी कपूर से 'आर्चीज' में उनके साथ दिखे वेदांग रैना के बारे में भी जानने की कोशिश की और पूछा कि अनुमान लगाया जा रहा है कि आप वेदांग को डेटिंग कर रही हैं. लेकिन खुशी ने मुस्कुराते हुए इसे अफवाह बता दिया. इसके अलावा, ये भी बात हुई कि कैसे खुशी कपूर को उनकी पहली फिल्म 'आर्चीज' मिली. वहीं जाह्नवी ने अपने अब तक के फिल्मी करियर के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने धीरे-धीरे बहुत कुछ सीखा है और अब भी सीख रही हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News