menu-icon
The Bharatvarsh News

12th Fail: विक्रांत मैसी की फैन बनी कंगना रनौत, फिल्म '12वीं फेल' की जमकर की तारिफ

12th Fail: कंगना रनौत फिल्म 12वीं फेल की मुरीद हो गई है. कंगना ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की. साथ ही कंगना ने फिल्म के एक्टर विक्रांत मेसी की भी तारीफ की.

Calendar Last Updated : 05 January 2024, 11:26 AM IST
Share:

12th Fail: पिछले साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म '12वीं फेल' दर्शकों के साथ क्रिटिक्स को भी काफी पसंद आई थी. वहीं, अब इस फिल्म की फैन कंगना रनौत भी बन गई है. कंगना ने इस फिल्म की तारीफ करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया.  

कंगना ने '12वीं फेल' फिल्म के मेन लीड एक्टर विक्रांत मेसी की तारीफ करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. पोस्ट में कंगना ने लिखा, "क्या शानदार फिल्म है.. एक हिंदी मीडियम से होने के नाते मैं एक रूरल गांव से हूं और अपने स्कूल के सालों में बिना रिजर्वेशन के एंट्रेस एग्जाम के लिए जनरल कास्ट की स्टूडेंट होने के नाते, मैं पूरी फिल्म में रो रही थी, उफ्फ एक फ्लाइट में इतना कभी नहीं रोई, मेरे को-पैसेंजर मुझसे चिंतित नजरें चुरा रहे थे, मैं शर्मिंदा हूं.'

विक्रांत मेसी की तारीफ करते हुए कंगना ने उनकी एक्टिंग की तुलना दिवंगत एक्टर इरफान खान से कर दी है. कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में आगे लिखा, ''विधु सर ने एक बार फिर मेरा दिल जीत लिया है. विक्रांत मैसी अमेजिंग से भी परे है!! अपने आने वाले वर्षों में वह इरफ़ान खान साहब की कमी को पूरा कर सकते हैं... डियर आपकी प्रतिभा को सलाम.''

‘12वीं फेल’ को मिला था अच्छा रिस्पॉन्स 

‘12वीं फेल’ फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. इस फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया था. ये एक लो बजट फिल्म थी. इसे 20 करोड़ रुपये के मिनिमम बजट पर बनाया गया था.  इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 66 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है. हाल ही में यह फिल्म हॉटस्टार पर भी रिलीज हो चुकी है और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. ‘12वीं फेल’ आईपीएस ऑफिसर मनोज कुमार की लाइफ पर बेस्ड फिल्म है.

सम्बंधित खबर

Recent News