menu-icon
The Bharatvarsh News

'आराम करो रमन फूफाजी', मन्नारा चोपड़ा के पिता के निधन पर प्रियंका ने शेयर किया पोस्ट

प्रियंका ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर रमन राय हांडा को याद करते हुए एक भावनात्मक नोट साझा किया. उन्होंने लिखा कि आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे. आराम करो रमन अंकल (फूफाजी). ओम शांति. इस पोस्ट में उन्होंने मन्नारा चोपड़ा, उनकी बहन मिताली और उनकी मां कामिनी चोपड़ा हांडा को भी टैग किया.

Calendar Last Updated : 17 June 2025, 01:22 PM IST
Share:

Mannara Chopra Father Passed Away: बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपने फूफा जी रमन राय हांडा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. वह अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा के पिता थे. प्रियंका ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर रमन राय हांडा को याद करते हुए एक भावनात्मक नोट साझा किया.

प्रियंका ने लिखा कि आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे. आराम करो रमन अंकल (फूफाजी). ओम शांति. इस पोस्ट में उन्होंने मन्नारा चोपड़ा, उनकी बहन मिताली और उनकी मां कामिनी चोपड़ा हांडा को भी टैग किया. रमन हांडा, प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा की बहन कामिनी चोपड़ा के पति थे.

मन्नारा के परिवार का बयान

मन्नारा के परिवार ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर हांडा के निधन की पुष्टि की. बयान में कहा गया कि वह हमारे परिवार की ताकत थे. परिवार ने इस मुश्किल समय में सभी से प्रार्थना और समर्थन की अपील की है. मन्नारा चोपड़ा को अपने पिता की मृत्यु की खबर मिलते ही सोमवार शाम मुंबई लौटते देखा गया. एयरपोर्ट पर वह गमगीन और आंसुओं से भरी नजर आईं. मीडिया ने जब उनसे बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने चुप्पी साधे रखी और अपनी बहन मिताली के साथ सीधे अपनी मां के पास चली गईं. मन्नारा की यह भावुक स्थिति देखकर उनके प्रशंसक भी दुखी हैं.

अंतिम संस्कार की जानकारी

रमन राय हांडा का अंतिम संस्कार कल यानी बुधवार दोपहर 1 बजे मुंबई में होगा. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि प्रियंका अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुंबई आएंगी या नहीं. वह इन दिनों अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं. रमन राय हांडा अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के भी फूफा जी थे. उनका परिवार बॉलीवुड में जाना-माना है. प्रियंका और मन्नारा के बीच भी गहरा रिश्ता है, जो इस दुख की घड़ी में और मजबूत दिखाई दे रहा है. प्रियंका इस समय अपनी हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' की रिलीज की तैयारी में हैं, जिसमें जॉन सीना और इदरीस एल्बा उनके सह-कलाकार हैं. इसके अलावा, वह निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'एसएसएमबी 29' के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं. उनके साथ महेश बाबू को साथ में शूटिंग करते हुए देखा गया था.

सम्बंधित खबर

Recent News