menu-icon
The Bharatvarsh News

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' का नया पोस्टर रिलीज, इस अवतार में नजर आए एक्टर

Chandu Champion: फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक आर्यन की कमिटमेंट और कोशिश उनके कमाल के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन में साफ नजर आ रही है. दूसरे पोस्टर में उस विजन को साफ देखा जा सकता है. कार्तिक आर्यन का इस फिल्म में अपने किरदार के लिए 40 प्रतिशत बॉडी फैट से लेकर 7 प्रतिशत तक का सफर तय किया है.

Calendar Last Updated : 16 May 2024, 09:56 PM IST
Share:

Chandu Champion: एक तरफ जहां बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. इस बीच मेकर्स साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान ने एक्टर के दूसरे लुक को भी रिवील कर दिया है. बता दें कि पहले पोस्टर में कार्तिक को  मिट्टी से लथपथ हुए देखा गया था. वो लंगोट पहने भाग रहे थे. अब दूसरे पोस्टर में एक्टर का अलग ही अवतार देखने को मिला है. नए पोस्टर में कार्तिक बॉक्सर के शानदार लुक में दिखाई दे रहे हैं. 

सामने आया कार्तिक शानदार लुक 

फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक आर्यन की कमिटमेंट और कोशिश उनके कमाल के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन में साफ नजर आ रही है. दूसरे पोस्टर में उस विजन को साफ देखा जा सकता है. कार्तिक आर्यन का इस फिल्म में अपने किरदार के लिए 40 प्रतिशत बॉडी फैट से लेकर 7 प्रतिशत तक का सफर तय किया है. यह चीज कड़ी मेहनत को दर्शाती है. 

कार्तिक आर्यन ने किया शानदार ट्रांसफॉर्मेशन

बता दें कि कार्तिक आर्यन ने बिना किसी शॉर्टकट या आर्टिफिशियल तरीकों के बिना शानदार ट्रांसफॉर्मेशन हासिल किया है. पोस्टर में कार्तिक की जबरदस्त बॉडी की एक और झलक मिल रही है. वो बॉक्सिंग ग्लव्स पहने हुए हैं. उनके मुंह में माउथ गार्ड लगा है और माथे के एक साइड से खून बह रहा है. इस नए लुक ने भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है.  ऐसे में अब साफ हो गया है कि 'चंदू चैंपियन' से कार्तिक आर्यन कुछ बड़ा कमाल करने वाले हैं.

कार्तिक ने फिल्म के लिए छोड़ दिया था मीठा 

कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए ओलंपिक स्विमिंग चैंपियन वीरधवल खाड़े ने ट्रेन किया है. फिल्म के लिए कार्तिक ने अपने अंदर बहुत बदलाव किए. उन्होंने 8 से 10 महीने तक कड़ी ट्रेनिंग की. इसके अलावा उन्होंने 14 महीनों तक मीठा भी नहीं खाया था. 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर डायरेक्टर कबीर खान ने कार्तिक का मुंह रसमलाई से मीठा करवाया था. साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'चंदू चैंपियन', 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

सम्बंधित खबर

Recent News