menu-icon
The Bharatvarsh News

Ranbir Kapoor ED Summon: एक्टर रणवीर कपूर को ईडी ने भेजा समन, जानिए क्या है मामला?

Ranbir Kapoor ED Summon: बॉलीवुड के अभिनेता रणबीर कपूर एक बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं. बता दें कि एक्टर को ‘महादेव बुक’ ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी )ने समन भेजा है. और वह जल्दी ही एक्टर को पूछताछ के लिए भी बुला सकती है. कैसे ऑनलाइन गेमिंग मामले में फंसे रणवीर […]

Calendar Last Updated : 05 October 2023, 11:54 AM IST
Share:

Ranbir Kapoor ED Summon: बॉलीवुड के अभिनेता रणबीर कपूर एक बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं. बता दें कि एक्टर को ‘महादेव बुक’ ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी )ने समन भेजा है. और वह जल्दी ही एक्टर को पूछताछ के लिए भी बुला सकती है.

कैसे ऑनलाइन गेमिंग मामले में फंसे रणवीर कपूर?

आपको बता दें कि रणवीर कपूर का नाम इस मामले इसलिए सामने आया है, क्योंकि वह एक्टर महादेव ऑनलाइन गेमिंग मामले में आरोपी सौरभ चन्द्रकार की शादी में शामिल हुए थे. सौरभ चन्द्रकार के ऊपर हवाला के जरिए सितारों को पैसे देने का आरोप है. एक जानकारी के अनुसार रणवीर कपूर को ईडी ने पूछताछ के लिए समन भेजा है. वहीं इस मामले में रणवीर कपूर से पहले बॉलीवुड के 14 सितारों के नाम भी सामने आ चुके हैं. इन नाम की लिस्ट में अभिनेत्री सनी लियोन से लेकर अभिनेत्री नेहा कक्कड़ तक के नाम शामिल हैं.

सौरभ चन्द्रकार की दुबई में हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार बॉलीवुड के कई सितारें इस वर्ष फरवरी में महादेव बुक एप प्रमोटर सौरभ चन्द्रकार की शादी में शामिल हुए थे. सौरभ की शादी दुबई में बहुत ही शानदार तरीके से की गई थी. इस शादी में 200 करोड़ रुपए तक का खर्चा किया गया था.

सम्बंधित खबर

Recent News