menu-icon
The Bharatvarsh News

Tiger 3: टाइगर3 की रिलीज को लेकर रोहन मल्होत्रा का बड़ा खुलासा, फिल्म इतनी करेगी कमाई

Tiger 3: मूवी के रिलीज होने के कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. ऐसे में फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. फिल्म के रिलीज को लेकर मेकर्स ने भी खास तैयारी कर ली है.

Calendar Last Updated : 10 November 2023, 12:21 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • टाइगर3 की रिलीज को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
  • रोहन मल्होत्रा ने दिया ये बड़ा बयान

Tiger 3: बॉलीवुड अभिनेता सलमान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. मूवी के रिलीज होने के कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. ऐसे में फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी  उत्साह देखा जा रहा है. फिल्म के रिलीज को लेकर मेकर्स ने भी खास तैयारी कर ली है. 

दिवाली के दिन रिलीज होगी फिल्म 

फिल्म टाइगर3 को 12 नवम्बर यानि दिवाली लक्ष्मी पूजा वाले दिन रिलीज किया जा रहा  है. वहीं अब अब वाईआरएफ डिस्ट्रिब्यूशन के वाइस प्रेजिडेंट रोहन मल्होत्रा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए फिल्म को दिवाली वाले दिन पर रिलीज करने की रणनीति को लेकर बात की है. 

क्या बोले मल्होत्रा?

एएनआई से बात करते हुए रोहन मल्होत्रा ने कहा कि हमें सलमान खान के स्टारडम पर पूरा भरोसा है. लक्ष्मी पूजा एक ऐसा दिन है, जब घर पर पूजा होती है. उस समय अधिकत्तर लोग अपने घर- परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते है. बीथे 11 सालों में किसी भी निर्माता ने लक्ष्मी पूजा के दिन फिल्म रिलीज नहीं की है, सिर्फ हमने की है. जब हमने साल 2012 में दिवाली पर जब तक है जान रिलीज की थी और उसने बहुत अच्छा कारोबार किया था. 

मल्होत्रा ने आगे कहा कि अभी 11 साल हो गए हैं. हमें लगता है कि भारत की जो जनसंख्या है, वो इतनी अधिक है कि कुछ हिस्सा ऐसा है, जो दिवाली का दिन परिवार के साथ मनाना चाहते हैं. वहीं कुछ हिस्सा ऐसा है जो सलमान की फिल्म देखकर दिवाली मनाना चाहेगा. इसके आगे रोहन ने कहा कि दिवाली का दिन फिल्म के लिए साल का सबसे कमजोर दिन है. लेकिन उस दिन भी मूवी के टिकट की एडवांस बुकिंग इतनी तगड़ी है. 

24 घंटे फिल्म के शो चलाए जाने पर बोले मल्होत्रा 

बातचीत के दौरान जब रोहन मल्होत्रा से 24 घंटे फिल्म के शो चलाए जाने पर सवाल किया गया तो उस पर जवाब देते हुए मल्होत्रा ने कहा कि ये पूरी तरह से थिएटर मालिकों की मर्जी है कि वो दिन में कितने शो चलना चाहते हैं, हमने उन्हें बोला कि भी हमने  पिक्चर बना दी, पब्लिक देखने को तैयार है. हम आपको नहीं रोकेंगे आप जितने भी बजे फिल्म चलाइए. 

सम्बंधित खबर

Recent News