menu-icon
The Bharatvarsh News

Rubina Dilaik Daughters: मां बनी रुबीना दिलैक ने बेटियों की दिखाई पहली झलक, सेलेब्स दे रहें बधाई

Rubina Dilaik Daughters : टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने अपनी जुड़वां बेटियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. तस्वीरों पर उनके फैंस प्यार लुटा रहे हैं.

Calendar Last Updated : 27 December 2023, 03:10 PM IST
Share:

Rubina Dilaik Daughters : छोटे पर्दे की छोटी बहूं यानी रुबीना दिलैक रियल लाइफ में मां बन चुकी है. रुबीना ने हालही में दो जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है. रुबीना ने दो बहुत ही प्यारी-प्यारी बेटियों को जन्म दिया है. वहीं, रुबीना के फैंस उनके मां बनने के बाद से ही काफी एक्साइटेड है. इस बीच एक्ट्रेस ने उनकी एक्साइटमेंट के लेवल को और बढ़ा दिया है. दरअसल रुबीना ने अपनी बेटियों की पहली झलक फैन्स के साथ शेयर की है. रुबीना ने एक के बाद एक कई तस्वीर शेयर की है. 

इंस्टाग्राम पर शेयर की बेटियों की तस्वीर 

रुबीना दिलैक ने पति अभिनव शुक्ला संग बेटियों की तस्वीर शेयर कर खुशी जाहिर की. रुबीना ने एक साथ कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की. तस्ारें शेयर कर रुबीना ने एक प्यारा सा पोस्ट भी शेयर किया. नोट में रुबीना ने लिखा, 'बहुत उत्साह और खुशी के साथ बताना चाहती हूं कि जीवा और इधा आज एक महीने की हो गईं. गुरुपूरब के पावन मौके पर हमें ये ब्लेसिंग मिली'. रुबीना दिलैक के इस पोस्ट को कुछ ही समय में 2 लाख के करीब लाइक्स आ गए हैं. फोटो पर फैन्स से लेकर सेलेब्स तक प्यार बरसा रहे हैं. नेहा कक्कड़, विशाल मिश्रा, अली गोनी जैसी सितारों ने रुबीना की पोस्ट पर कमेंट किया है. 

सेलेब्स दे रहें बधाई

रुबीना के फोटो शेयर करने के बाद से ही उनके फैंस के साथ-साथ उनके साथी कलाकार भी उन्हे बधाइयां दे रहे है. नेहा कक्कड़ ने पोस्ट पर दिल के साथ ब्लेस्ड इमोजी पोस्ट किया है. वहीं सिंगर विशाल मिश्रा ने लिखा है, 'प्यार और दुआएं भेज रहा हूं'. अली गोनी ने दिल और नजर ना लगने वाली इमोजी बनाई है. एक फैन ने रुबीना की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'दोनों बेटियां रुबीना जैसी क्यूट लग रही हैं'. एक दूसरे ने लिखा है, 'माशाल्लाह बहुत प्यारी हैं आपकी बेटियां'. रुबीना दिलैक को बधाईयों का सिलसिला जारी है. 

सम्बंधित खबर

Recent News