menu-icon
The Bharatvarsh News

बॉक्स ऑफिस पर निकला 'रुस्लान' का दम, फिल्म से दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

Ruslaan Box Office Collection Day 2: डायरेक्टर करण भूटानी के निर्देशन में बनी फिल्म रुसलान को लेकर लंबे समय से चर्चा में थी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 55 लाख रुपए की कमाई की थी. वहीं अब वीकेंड होने के बावजूद दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन में और भी गिरावट देखी जा रही है.

Calendar Last Updated : 27 April 2024, 08:51 PM IST
Share:

Ruslaan Box Office Collection Day 2: फैंस की तरफ से किए जा रहे लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार ( 26 अप्रैल) सलमान खान के बहनोई और अभिनेता आयुष शर्मा की  फिल्म रुसलान ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. इस बीच रिलीज के दूसरे दिन ही फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन ही गिरावट देखने को मिली है. फिल्म को लेकर दर्शकों की तरफ से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. ऐसे में फिल्म के दूसरे दिन की कमाई सामने आ गई है. आइए जानते हैं कि आयुष की रुसलान ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है. 

फिल्म ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

डायरेक्टर करण भूटानी के निर्देशन में बनी फिल्म रुसलान को लेकर लंबे समय से चर्चा में थी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 55 लाख रुपए की कमाई की थी. वहीं अब वीकेंड होने के बावजूद दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन में और भी गिरावट देखी जा रही है. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 'रुस्लान' ने दूसरे दिन अब तक 25 लाख रुपए ही कमा सकी हैं. इसी के साथ फिल्म के दो दिनों का कुल कलेक्शन 80 लाख रुपए हो गया है.

फिल्म की स्टारकास्ट 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'रुस्लान' का बजट 20-25 करोड़ रुपए है. आयुष शर्मा फिल्म में अहम किरदार में हैं. इसके अलावा सुश्री श्रेया मिश्रा, जगपति बाबू, और विद्या मालवड़े फिल्म में अहम भूमिका में नजर आए हैं.

आयुष शर्मा का फिल्मी सफर 

बता दें, कि 'रुस्लान' आयुष शर्मा की तीसरी फिल्म है. एक्टर ने साल 2018 में 'फिल्म लवयात्री' से अपने करियर की शुरुआत की थी. 32 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 11.24 करोड़ रुपए कमाए थे और फ्लॉप साबित हुई थी. इसके बाद आयुष शर्मा अपने साले सलमान खान के साथ फिल्म 'अंतिम' में नजर आए. ये फिल्म भी फ्लॉप रही. वहीं अब 'रुस्लान' भी खास कारोबार करती नजर नहीं आ रही है.

सम्बंधित खबर

Recent News