menu-icon
The Bharatvarsh News

बॉक्स ऑफिस पर रुस्लान का हाल बेहाल, पांचवे दिन किया इतना कलेक्शन

Ruslaan Box Office Collection Day 5: मूवी की रिलीज को लेकर फैंस के बीच जिस तरह का उत्साह देखा गया था वैसा क्रेज थिएटर्स में देखने को नहीं मिल रहा है. इस बीच फिल्म के पांचवे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

Calendar Last Updated : 01 May 2024, 09:18 PM IST
Share:

Ruslaan Box Office Collection Day5: बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा की फिल्म 'रुस्लान' का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल होता दिखाई दे रहा है. फिल्म ने 26 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों मे दस्तक दी है. फिल्म की कमाई हर दिन गिरावट देखने को मिल रही है. मूवी की रिलीज को लेकर फैंस के बीच जिस तरह का उत्साह देखा गया था वैसा क्रेज थिएटर्स में देखने को नहीं मिल रहा है. इस बीच फिल्म के पांचवे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.  

फिल्म ने पांचवे दिन किया इतना कलेक्शन

डायरेक्टर करण भूटानी के निर्देशन में बनी फिल्म रुसलान ने ओपनिंग डे पर 55 लाख रुपए की कमाई की थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार,  दूसरे दिन रुस्लान को वीकेंड का थोड़ा फायदा मिला और फिल्म ने 75 लाख रुपए की कमाई की. तीसरे दिन रुस्लान' को संडे रहने का फायदा मिला और फिल्म ने 82 लाख रुपए का बिजनेस किया. वहीं अब चौथे दिन फिल्म ने 40 लाख रुपए की कमाई की. इस बीच फिल्म के पांचवे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं जिसके अनुसार  'रुस्लान' ने  5 वें दिन यानि मंगलवार को 51 लाख रुपए का कलेक्शन किया है.

क्या है फिल्म की स्टोरी?

रुस्लान' एक ऐसे शख्स की कहानी है जो अपने प्यार और पहचान के लिए लड़ाई लड़ता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'रुस्लान' का बजट 20-25 करोड़ रुपए है. आयुष शर्मा फिल्म में अहम किरदार में हैं. इसके अलावा सुश्री श्रेया मिश्रा, जगपति बाबू, और विद्या मालवड़े फिल्म में अहम भूमिका में नजर आए हैं.

आयुष शर्मा की तीसरी फिल्म रुस्लान'

बता दें, कि 'रुस्लान' आयुष शर्मा की तीसरी फिल्म है. एक्टर ने साल 2018 में 'फिल्म लवयात्री' से अपने करियर की शुरुआत की थी. 32 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 11.24 करोड़ रुपए कमाए थे और फ्लॉप साबित हुई थी. इसके बाद आयुष शर्मा अपने साले सलमान खान के साथ फिल्म 'अंतिम' में नजर आए. ये फिल्म भी फ्लॉप रही. वहीं अब 'रुस्लान' भी खास कारोबार करती नजर नहीं आ रही है.

सम्बंधित खबर

Recent News