menu-icon
The Bharatvarsh News

बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'सालार' का जलवा, फिल्म ने दुनियाभर में की इतने करोड़ की कमाई

Salaar Box Office Collection Day 16 Worldwide:घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने 381.75 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार कर लिया है. रिलीज के दो हफ्ते बाद भी सालार का जलवा बॉक्स ऑफिस पर लगातार जारी है.

Calendar Last Updated : 07 January 2024, 08:09 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'सालार' का जलवा
  • फिल्म ने दुनियाभर में की इतने करोड़ की कमाई

Salaar Box Office Collection Day 16 Worldwide: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता प्रभास की फिल्म 'सालार' का बॉक्स ऑफिस पर हर दिन जलवा जारी है.  फिल्म बॉक्स ऑफिस के साथ साथ-साथ दुनिया भर में जमकर कलेक्शन कर रही है. वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने 381.75 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार कर लिया है. रिलीज के दो हफ्ते बाद भी सालार का जलवा बॉक्स ऑफिस पर लगातार जारी है. इस बीच फिल्म के 16वें दिन की भी कमाई सामने आ गई है. 

फिल्म ने 16वें दिन इतना किया वर्ल्डवाइड कलेक्शन

सालार ने अपने रिलीज के पहले दिन वर्ल्डवाइड पर 176.52 करोड़, दूसरे दिन101.39 करोड़, तीसरे दिन 95.24 करोड़, चौथे दिन 76.91 करोड़, पांचवे दिन 40.17, छठे दिन 31.62 करोड़, सातवें दिन 20.78 करोड़, आठवे दिन 14.21 करोड़, 9वें दिन 21.45 करोड़, 10वें दिन 23.09 करोड़, 11वें दिन 25.81 करोड़, 12वें दिन 12.15 करोड़, 13वें दिन 11.07 करोड़, 14वें दिन 9.28 करोड़ और 15वें दिन 7.90 करोड़ और 16वें दिन  9.78 करोड़ रुपए की कमाई की है. जिसके साथ फिल्म ने दुनियाभर में  कुल  677.37 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. 

इस दौरान फिल्म ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने सालार की लेटेस्ट कमाई की जानकारी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट साझा की है. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि सालार ने दुनिया भर में अब तक 677.37 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है. ट्रेंड पंडितों के अनुसार सालार बहुत जल्द 700 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो जाएगी.  

22 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी फिल्म

अभिनेता प्रभास की फिल्म सालार 22 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी. मूवी का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है. जो केजीएफ चैप्टर 1' और 'केजीएफ चैप्टर 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्देशन के लिए भी जाने जाते हैं. सालार में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज, सुकुमारन, श्रुति हासन, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी और टीनू अहम भूमिका में दिखाई दिए हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News