menu-icon
The Bharatvarsh News

शहनाज गिल का हुआ मियामी टूर पर भूतों से सामना, अभिनेत्री ने किया डरावनी यादों का जिक्र

शहनाज की डरावनी कहानी. जिसके बारे में अभिनेत्री ने विस्तार से अपने वीडियो में बताया है. मियामी टूर की अजीबोगरीब घटना. टूर पर अभिनेत्री का भाई और उनकी फैमिली के कई सारे सदस्य घूमने गए हैं. जहां लोग अपनी छुट्टियों का मजा लेने में व्यस्त है. इसी बीच एक अनोखी घटना जो लोगों को डरा देती है.

Calendar Last Updated : 29 July 2024, 07:54 PM IST
Share:

अभिनेत्री शहनाज गिल जो कि बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं. बिग बॉस में आने के बाद देश-विदेश तक के लोग शहनाज गिल को पहचानते हैं. शहनाज सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव दिखाई देती हैं. बता दें कि अब उन्होंने व्लॉगगिंग करना शुरू कर दिया है. वहीं वर्तमान दिनों में शहनाज अपने भाई शहबाज और परिवार के साथ यूएस के टूर गई हैं. जहां एक सच्ची घटना उन्होंने लोगों से शेयर की जो बहुत डरावनी थी. शहनाज ने इस भयानक एक्सपीरियंस के बारे में खुद लोगों से बताया है. उन्होंने अपने यूट्यूब व्लॉग में इस घटना का जिक्र किया है.

शहनाज गिल का डरावना टूर 

अभिनेत्री शहनाज ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया है. जिस वीडियो में उनका कहना है कि वह इन दिनों मियामी में छुट्टियों का मजा ले रही हैं.  वीडियो में अभिनेत्री के साथ उनके भाई शहबाज के अलावा फैमिली मेंबर्स भी मियामी में मौजूद हैं. वीडियो में शहनाज मियामी में आनंद ले रही हैं, साथ ही एक मेकअप स्टोर में जाती हैं और फिर एक रेस्टोरेंट में पहुंचती हैं. जहां वह जूस पीती हैं, इसके बाद वह एक स्थान पर रेस्ट करने लगती हैं इतना ही नहीं अपनी कजिन से उस भूतिया घटना के बारे में विस्तार से बताती हैं, जिसकी अनुभूती उन्हें अपने कमरे में महसूस हुई थी. 

शहनाज की डरावनी कहानी 

शहनाज अपनी कजिन से बोल रही हैं कि वह बताएं की बीती रात उन सबके साथ कैसी घटना घटी. कमरे में उन्हें 'भूत' के उपस्थित होने का एहसास हुआ. इस पर बात करते हुए शहनाज की कजिन ने बताया 'हमारे होटल रूम में एक नेगेटिव एनर्जी मौजूद थी. इसके बाद वह हंसते हुए बताती हैं कि ये नेगेटिव एनर्जी कोई और नहीं बल्कि शहबाज थे. मगर बोलते-बोलते वह सीरियस हो जाती हैं और अपनी बात आगे बढ़ाती हैं.

उनका कहना है कि 'हमने रात में कुछ अजीब चीजें देखी हमारे कमरे में कुछ नेगेटिव एनर्जी मौजूद थी. रात में सबके सो जाने के बाद एक अजीब सी आवाज सुनने को मिली. जब मैंने शहबाज को मदद के लिए बुलाया तो वो उल्टा डर गई और कमरे में जाने से इनकार कर दिया.

सम्बंधित खबर

Recent News