menu-icon
The Bharatvarsh News

महिला दिवस के मौके पर सुकेश जैकलीन से मिलने को बेकरार, पत्र लिख कही ये बात

New Delhi: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर सुकेश ने जैकलीन को लिखे अपने पत्र में एक्ट्रेस को 'बेबी' कहा है. साथ ही महाशिवरात्रि और महिला दिवस की बहुत-बहुत बधाई दी है.

Calendar Last Updated : 08 March 2024, 09:21 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • महिला दिवस के मौके पर सुकेश जैकलीन से मिलने को बेकरार,
  • पत्र लिख कही ये बात

New Delhi: दिल्ली की मंडोली जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने महिला दिवस के खास मौके पर एक बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को पत्र लिखा है. सुकेश ने इस पत्र में जैकलीन को को अपनी लाइफ लाइन कहा है. साथ ही उसने पत्र में जैकलीन से मिलने की बेताबी जाहिर की है. बता दें कि सुकेश इससे पहले भी कई खास मौकों पर जैकलीन के नाम पत्र लिख चुका है. 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर सुकेश ने जैकलीन को लिखे अपने पत्र में एक्ट्रेस को 'बेबी' कहा है. इसके अलावा उसने एक्ट्रेस को 'बोम्मा' भी कहा है. सुकेश ने पत्र में आगे लिखा कि वह इस खास दिन का जश्न मना रहा है, क्योंकि उसके जीवन में जैकलीन के रूप में ऐसी महिला आई, जो उसकी ताकत और हिम्मत की वजह बनी है. 

जैकलीन के नए सॉन्ग को लेकर दिखाई बेताबी 

इसके साथ ही सुकेश ने पत्र में आगे लिखा, "मेरे दिल की धड़कनें थम गईं, जब तुम्हारी बिल्डिंग में आग लगने की खबर सुनी. ईश्वर का शुक्रिया कि तुम बिल्कुल ठीक हो."बता दें कि एक दिन पहले जैकलीन की बिल्डिंग में आग लग गई थी, जिसमें उन्हें कुछ नुकसान नहीं पहुंचा था, मगर आस-पास काफी नुकसान हुआ था.  इसके साथ ही सुकेश ने कहा कि वह जैकलीन के आने वाले नए सॉन्ग को लेकर बेताब है.  

महिला दिवस और शिवरात्रि की दी बधाई

पत्र में सुकेश ने लिखा कि मेरी बेबी गर्ल, जैकलीन फर्नांडिस, मेरी लाइफलाइन, मेरी बोम्मा, तुम्हें महाशिवरात्रि और महिला दिवस की बहुत-बहुत बधाई. तुम इस धरतीपर रहने वाली सबसे खूबसूरत महिला हो.  यह खूबसूरती सिर्फ चेहरे से नहीं है, बल्कि तुम इंसान के रूप में जो हो, उससे भी है. यह साल का वह खास दिन है, जो तुम्हारे और दुनिया की दूसरी तमाम खूबसूरत महिलाओं के अस्तित्व का जश्न है, वो जो हमारी जिंदगी की असली हीरोज हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News