menu-icon
The Bharatvarsh News

Dunki Drop 1: रिलीज हुआ शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ का टीजर, जानिए क्या है मूवी में खास?

Dunki Drop 1: बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान की आगामी फिल्म डंकी को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है. वहीं फैंस फिल्म के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच आज शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर फिल्म के टीजर को रिलीज़ कर दिया गया […]

Calendar Last Updated : 02 November 2023, 01:59 PM IST
Share:

Dunki Drop 1: बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान की आगामी फिल्म डंकी को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है. वहीं फैंस फिल्म के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच आज शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर फिल्म के टीजर को रिलीज़ कर दिया गया है. दर्शकों के लिए खास बात यह है कि इस मूवी में शाहरुख खान के साथ विक्की कौशल भी दिखाई दे रहे हैं.

शाहरुख खान ने टीजर किया शेयर

डायरेक्टर राजकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म डंकी के टीजर को शाहरुख खान ने आज अपने ऑफिशियल अकाउंट ट्विटर पर रिलीज़ किया है. अभिनेता ने टीजर को ड्रॉप 1 के नाम से शेयर किया है.

क्या है फिल्म की दिलचस्प कहानी?

फिल्म के टीजर को देखने के बाद आपको पता चल जाएगा की इस बार शाहरुख क्या दिलचस्प कहानी लेकर आए हैं. डंकी की कहानी अवैध अप्रवासन ( इल्लीगल इम्रिगेशन) से प्रेरित है. इस फिल्म में शाहरुख के अलावा एक्टर विक्की कौशल, तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, सतीश शाह जैसे कलाकार मौजूद हैं. जिसकी झलक आपको इस टीजर में देखने को मिल सकती है. वहीं विक्की कौशल का इस फिल्म में दिखना दर्शकों के लिए किसी सरप्राइजिंग से कम नहीं है.

कब रिलीज़ होगी फिल्म?

फिल्म डंकी के रिलीज़ होने की बात करें तो इस मूवी को आने वाले क्रिसमस के मौके पर 22 दिसंबर को रिलीज़ किया जाएगा. मूवी के टीजर के साथ अभिनेता शाहरुख खान ने लिखा है कि अपने सपनों और इच्छाओं को पूरा करने के लिए हर कोशिश करने वाले सरल और सच्चे लोगों की ये कहानी. दोस्ती, प्यार और उसके साथ रहने वाले घर के रिश्ते की एक दिल छू जाने वाली स्टोरी है. इस सफर के साथ जुड़कर खुद को काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मैं आशा करता हूं इस यात्रा में आप लोग भी मेरे साथ जुड़ेंगे.

सम्बंधित खबर

Recent News