menu-icon
The Bharatvarsh News

Tejas Teaser Out: “आकाश से बारिश नहीं आग बरसनी चाहिए”, कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ का शानदार टीजर रिलीज

Tejas Teaser Out: बॉलीवुड की पंगा क्वीन यानी कि, कंगना रनौत बॉलीवुड की मोस्ट वर्सेटाइल एक्ट्रेस में से एक हैं. हाल ही में एक्ट्रेस की हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ रिलीज हुई है. फिल्म में कंगना रनौत की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं आज कंगना रनौत की मच अवेटेड अपकमिंग […]

Calendar Last Updated : 02 October 2023, 12:07 PM IST
Share:

Tejas Teaser Out: बॉलीवुड की पंगा क्वीन यानी कि, कंगना रनौत बॉलीवुड की मोस्ट वर्सेटाइल एक्ट्रेस में से एक हैं. हाल ही में एक्ट्रेस की हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ रिलीज हुई है. फिल्म में कंगना रनौत की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं आज कंगना रनौत की मच अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘तेजस’ का टीजर भी रिलीज किया गया है. इस फिल्म में कंगना रनौत एयरफोर्स पायलट बनी हुई है. इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. ऐसे में फिल्म मेकर्स ने आज यानी गांधी जयंती के खास मौके पर ‘तेजस’ का धमाकेदार टीजर वीडियो रिलीज किया है.टीजर रिलीज किया गया है. इस टीजर वीडियो में कंगना का दमदार लुक देखने को मिल रहा है जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है.

अपकमिंग फिल्म तेजस को सर्वेश मेवाड़ ने लिखा है और निर्देशित किया है. इस फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में हैं. फिल्म में कंगना वरुण मित्रा के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगे. वहीं इस फिल्म का टीजर वीडियो देखने के बाद दर्शकों में और एक्साइटमेंट बढ़ गई है. तेजस का ट्रेलर वीडियो 8 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा. वहीं फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

कैसी है कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ की कहानी-

कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म तेजस की कहानी एक वायु सेना पायलट गिल की असाधारण सफर के इर्द-गिर्द घूमती है. कंगना ने फिल्म में ‘तेजस’ गिल का रोल निभाया है. इस फिल्म का उद्देश्य सभी भारतीय को इंस्पायर करना है और गर्व की गहरी भावना पैदा करना है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि, कैसे हमारे वायु सेना के पायलट रास्ते में कई संघर्षों और चुनौतियों का सामना करते हुए हमारे देश की रक्षा के लिए अथक कोशिश करते हैं.

कंगना रनौत वर्क फ्रंट

कंगना रनौत की वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अपकमिंग फिल्म ‘तेजस’ के रिलीज के बाद ‘इमरजेंसी’ फिल्म में नजर आएगी. इस मोस्ट अवेटेड फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती हुई दिखेंगी. ‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत के अलावा  श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर और कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.

सम्बंधित खबर

Recent News