menu-icon
The Bharatvarsh News

Dunki Box Office Collection Day 18: बॉक्स ऑफिस पर चला 'डंकी' का जादू, फिल्म ने 18वें दिन किया इतना कलेक्शन

Dunki Box Office Collection Day 18: डंकी शाहरुख खान की तीसरी फिल्म है. इससे पहले उनकी जवान,पठान ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था. लेकिन डंकी इन दोनों फिल्मों की तरह कलेक्शन नहीं कर पा रही है. उसके पीछे की वजह साउथ अभिनेता प्रभास की फिल्म 'सालार' से क्लैश होना है.

Calendar Last Updated : 08 January 2024, 07:40 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • बॉक्स ऑफिस पर चला 'डंकी' का जादू
  • फिल्म ने 18वें दिन किया इतना कलेक्शन

Dunki Box Office Collection Day 18: बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का बॉक्स ऑफिस पर लगातार धूम मचा रही  है. मूवी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.  बता दें, कि डंकी शाहरुख खान की तीसरी फिल्म है. इससे पहले उनकी जवान,पठान ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था. लेकिन डंकी इन दोनों फिल्मों की तरह कलेक्शन नहीं कर पा रही है. उसके पीछे की वजह साउथ अभिनेता प्रभास की फिल्म 'सालार' से क्लैश होना है. इन सब के बावजूद भी मूवी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपए का कारोबार कर रही है. इस बीच फिल्म की 18वें दिन की कमाई भी सामने आ गई है. 

डंकी ने 18वें दिन किया इतना कलेक्शन 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म डंकी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने 18वें दिन 4.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. इसी के साथ डंकी की कुल कमाई 216.57 करोड़ रुपए हो गई है. 

वर्ल्डवाइड पर भी जारी है फिल्म का जलवा

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के साथ -साथ डंकी दुनियाभर में भी अच्छा कारोबार कर रही है. वहीं रेड चिली एंटरटेनमेंट द्वारा  शेयर किये गए आंकड़ों के अनुसार 17 दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 436.40 करोड़ रुपए हो गया है. ऐसे में मूवी को लेकर ये अनुमान लगाए जा रहे हैं कि 18वें दिन फिल्म दुनियाभर में 440 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी. 

ये है फिल्म की स्टोरी 

डंकी चार दोस्तो की लंदन जाने के सपने की कहानी के ईर्द-गिर्द बुनी गई है. फिल्म में इमोशन भी हैं, कॉमेडी भी और फुल ड्रामा भी है. वहीं शाहरुख के अलावा फिल्म में तापसी पन्नू,विक्की कौशल और बोमन ईरानी ने मुख्य भूमिका निभाया है.

राष्ट्रपति भवन में दिखाई जा चुकी है फिल्म

शाहरुख खान की फिल्म डंकी का निर्देशन डायरेक्टर राजकुमार हिरानी द्वारा किया गया है. फिल्म को लेकर  फैंस खूब प्यार लूटा रहे हैं. वहीं रिलीज के बाद 'डंकी' को क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिक्स रिव्यूज मिले थे. साथ ही फिल्म की राष्ट्रपति भवन में  स्क्रीनिंग की गई थी. 

इतने करोड़ के बजट में बनी 'डंकी'

एक जानकारी के अनुसार  शाहरुख खान की फिल्म  'डंकी' का निर्माण 85 करोड़ रुपए के बजट में बनकर तैयार हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही 'सालार' जैसी बड़ी फिल्मों के होने के बावजूद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं डंकी  वर्ल्डवाइड पर भी अच्छा खासा  कलेक्शन कर रही है.

सम्बंधित खबर

Recent News