menu-icon
The Bharatvarsh News

दुनिया भर में चला 'सालार' का जादू, फिल्म ने 14वें दिन किया इतना वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Salaar Box Office Collection Day 14 Worldwide: बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने के साथ-साथ फिल्म वर्ल्डवाइड पर भी अच्छा खासा कलेक्शन कर रही है. रिलीज के दो हफ्ते बाद भी सालार की कमाई हर दिन लगातार इजाफा देखा जा रहा है.

Calendar Last Updated : 05 January 2024, 09:02 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • दुनिया भर में चला 'सालार' का जादू
  • फिल्म ने14वें दिन किया इतना वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Salaar Box Office Collection Day 14 Worldwide: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता प्रभास की फिल्म 'सालार' बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है.  घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने 300 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार कर लिया है. बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने के साथ-साथ फिल्म वर्ल्डवाइड पर भी अच्छा खासा कलेक्शन कर रही है. रिलीज के दो हफ्ते बाद भी सालार की कमाई हर दिन लगातार इजाफा देखा जा रहा है. इस बीच फिल्म के 14वें दिन की भी कमाई सामने आ गई है. 

फिल्म ने 14वें दिन इतना किया वर्ल्डवाइड कलेक्शन

सालार ने अपने रिलीज के पहले दिन वर्ल्डवाइड पर 176.52 करोड़, दूसरे दिन 101.39 करोड़, तीसरे दिन 95.24 करोड़, चौथे दिन 76.91 करोड़, पांचवे दिन 40.17, छठे दिन 31.62 करोड़, सातवें दिन 20.78 करोड़, आठवे दिन 14.21 करोड़, 9वें दिन 21.45 करोड़, 10वें दिन 23.09 करोड़, 11 वें दिन 25.81 करोड़, 12 वें दिन 12.15 करोड़, 13 वें दिन 11.07 करोड़ और 14 वें दिन 9.28 रुपए की कमाई की है. जिसके साथ फिल्म ने दुनियाभर में  कुल 6.59.69  करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. 

इस दौरान फिल्म ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने सालार की लेटेस्ट कमाई की जानकारी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट साझा की है. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि सालार ने दुनिया भर में अब तक 6.59.69 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है. ट्रेंड पंडितों के अनुसार सालार बहुत जल्द 700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लेगी.  

इस दिन रिलीज हुई थी फिल्म

अभिनेता प्रभास की फिल्म सालार 22 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी. मूवी का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है. जो केजीएफ चैप्टर 1' और 'केजीएफ चैप्टर 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्देशन के लिए भी जाने जाते हैं. सालार में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज, सुकुमारन, श्रुति हासन, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी और टीनू अहम भूमिका में दिखाई दिए हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News