menu-icon
The Bharatvarsh News

बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही 'हनुमान' की रफ्तार, 31वें दिन किया इतना कलेक्शन

Hanuman Box Office Collection Day 31: सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'हनुमान' ने रिलीज के 31वें दिन 1.3 करोड़ रुपए की कमाई की है. इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी का टोटल कलेक्शन 195.65 करोड़ रुपए हो गया है.

Calendar Last Updated : 12 February 2024, 10:10 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही 'हनुमान' की रफ्तार,
  • 31वें दिन किया इतना कलेक्शन

Hanuman Box Office Collection Day 31: अभिनेता तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. मूवी को रिलीज हुए 1 महीना हो चुका है. इस दौरान ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. साउथ फिल्म होने के बावजूद मूवी हिंदी भाषा में भी जमकर कमाई कर रही है. इस दौरान 'हनुमान' ने अब तक दमदार  कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है. इस बीच फिल्म की 31 वें दिन की भी कमाई सामने आ गई है. 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'हनुमान' ने रिलीज के 31वें दिन 1.3 करोड़ रुपए की कमाई की है. इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी का टोटल  कलेक्शन 195.65 करोड़ रुपए हो गया है. फिल्म को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया. जबकि  'हनुमान' ने सबसे अधिक कलेक्शन (141.35 करोड़ रुपए) तेलुगु में किया है. वहीं दूसरे नंबर पर फिल्म ने हिंदी भाषा में कमाई की है.

फिल्म ने 50 करोड़ का किया कलेक्शन 

बता दें, कि 'हनुमान' ने हिंदी भाषा में 50.5 करोड़ रुपए की कमाई की है. इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ के आंकड़े को पार करने वाली ये मूवी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की 11वीं फिल्म बन गई है. इससे पहले इस सूची  में 'बाहुबली 2' (511 करोड़), 'केजीएफ चैप्टर 2' (435.35 करोड़), 'आरआरआर' (272.80 करोड़), रोबोट '2.O'(190.50 करोड़), 'सालार' (152.65 करोड़) और 'आदिपुरुष' (147.90 करोड़) समेत 10 फिल्मों के नाम शामिल हैं.

हिन्दी भाषा में इन साउथ फिल्मों का भी चला जादू 

हिंदी भाषा में 50 करोड़ से अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 'साहो', 'बाहुबली', 'पुष्पा' और 'कांतारा' का भी नाम शामिल है. 'साहो' ने हिंदी भाषा में 145.65 करोड़ रुपएकी कमाई की थी. वहीं 'बाहुबली' ने 118.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. 'पुष्पा' ने भी 106.35 करोड़ रुपए कमाए थे और 'कांतारा' ने 84.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया था.वहीं अब इस लिस्ट में 11वां नाम 'हनुमान' का जुड़ गया है. जिसने हिंदी भाषा में 50.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 

सम्बंधित खबर

Recent News