menu-icon
The Bharatvarsh News

बॉक्स ऑफिस पर लगातार जारी है 'सालार' का जलवा, 9 दिनों में फिल्म ने किया इतना वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Salaar Box Office Collection Day 9 Worldwide: बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने के साथ-साथ फिल्म वर्ल्डवाइड पर भी अच्छा खासा कलेक्शन कर रही है. रिलीज के पहले दिन से ही सालार करोड़ों रुपए की कमाई कर रही है.

Calendar Last Updated : 31 December 2023, 05:22 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • बॉक्स ऑफिस पर लगातार जारी है 'सालार' का जलवा
  • 9 दिनों में फिल्म ने किया इतना वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Salaar Box Office Collection Day 9 Worldwide: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता प्रभास की फिल्म 'सालार' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेरे हुए है.  घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने 300 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार कर लिया है. बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने के साथ-साथ फिल्म वर्ल्डवाइड पर भी अच्छा खासा कलेक्शन कर रही है. रिलीज के पहले दिन से ही सालार करोड़ों रुपए की कमाई कर रही है. इस बीच फिल्म के 9वें दिन की भी कमाई सामने आ गई है. 

फिल्म ने 9वें दिन इतना किया वर्ल्डवाइड कलेक्शन

सालार ने अपने रिलीज के पहले दिन वर्ल्डवाइड पर 176.52 करोड़, दूसरे दिन 101.39 करोड़, तीसरे दिन 95.24 करोड़, चौथे दिन 76.91 करोड़, पांचवे दिन 40.17, छठे दिन 31.62 करोड़, सातवें दिन 20.78 करोड़ और आठवे दिन 14.21 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस बीच फिल्म ने अपने 9वें दिन 21.45 करोड़ रुपए की कमाई की है.  जिसके साथ फिल्म ने दुनियाभर में  कुल 578.29  करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. 

इस दौरान फिल्म ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने सालार की लेटेस्ट कमाई की जानकारी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट साझा की है. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि सालार ने दुनिया भर में अब तक 578. 29 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है. ट्रेंड पंडितों के अनुसार सालार बहुत जल्द 600 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लेगी.  

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी छाई फिल्म 

सालार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बात करें तो फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही 90.7 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 56.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. इसके साथ ही फिल्म ने 8वें दिन यानी शनिवार को 9.62 करोड़ की कमाई की थी. इस बीच मूवी के  9वें दिन का भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. इस दौरान फिल्म ने अपने 9वें दिन12.50 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है. जिसके साथ सालार ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 330.17 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. 

इस दिन रिलीज हुई थी फिल्म

अभिनेता प्रभास की फिल्म सालार 22 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी. मूवी का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है. जो केजीएफ चैप्टर 1' और 'केजीएफ चैप्टर 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्देशन के लिए भी जाने जाते हैं. सालार में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज, सुकुमारन, श्रुति हासन, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी और टीनू अहम भूमिका में दिखाई दिए हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News