menu-icon
The Bharatvarsh News

Rituraj Singh passed away: टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन, 59 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Rituraj Singh passed away: ऋतुराज सिंह ने अपने करियर में कई टीवी सीरियल्स, फ़िल्मों और ओटीटी शोज में काम‌ किया. उन्हें आखिरी बार 'अनुपमा' सीरियल में देखा गया था.

Calendar Last Updated : 20 February 2024, 12:16 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन
  • 59 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Rituraj Singh passed away: टेलीविजन के जाने-माने, दिग्गज अभिनेता ऋतुराज सिंह का सोमवार रात हार्ट अटैक से  निधन हो गया. उन्होंने 59 साल की उम्र में मुम्बई के लोखंडवाला स्थित घर पर दुनिया को अलविदा कहा. उनकी मौत से पूरे ग्लैमर इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है. ऋतुराज ने अपने करियर में कई टीवी सीरियल्स, फ़िल्मों और ओटीटी शोज में काम‌ किया. उन्हें आखिरी बार 'अनुपमा' सीरियल में देखा गया था. 

एक्टर ने कई टीवी शो मे किया काम 

ऋतुराज  सिंह ने 90 के‌ दशक में जी टीवी पर आने वाले रिएलिटी गेम शो 'तोल मोल के बोल' को होस्ट कर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. उन्होंने अपने करियर में कई टीवी सीरियल्स, फ़िल्मों और ओटीटी शोज में काम‌ किया था. वहीं 1993 में जी टीवी पर प्रसारित हुआ उनका टीवी शो 'बनेगी अपनी बात' भी काफी फेमस रहा था. उन्होंने 'हिटलर दीदी', 'ज्योति', 'शपथ', 'अदालत', 'आहट', 'दीया और बाती', वॉरियर हाई', 'लाडो 2' जैसे टीवी सीरियल्स में ‌ अहम किरदार निभाया था. .

कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ऋतुराज के अच्छे दोस्त अमित बहल ने एक्टर के निधन की जानकारी दी, और इस पर शोक जताया. उन्होंने कहा, "हां, कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया. उन्हें कुछ समय पहले पेनक्रियाज के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, घर लौटने पर कुछ हृदय संबंधी दिक्कतें हुईं और उनकी मौत हो गई."

अरशद वारसी ने एक्टर के निधन पर जताया शोक

एक्टर ऋतुराज सिंह के निधन पर उनके तमाम फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर नम आंखों से श्रद्धांजली दे रहे हैं. वहीं कई सेलेब्स ने भी एक्टर की मौत पर दुख व्यक्त कर रहे हैं.  इस बीच बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने भी ऋतुराज सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजली दी. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि ऋतुराजका निधन हो गया. हम एक ही बिल्डिंग में रहते थे, वह एक निर्माता के रूप में मेरी पहली फिल्म का हिस्सा थे. एक दोस्त और एक महान अभिनेता खो दिया. आपकी याद आएगी भाई..."

सम्बंधित खबर

Recent News