menu-icon
The Bharatvarsh News

राम लला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का, हनुमान गढ़ी में भी टेका माथा

सोशल मीडिया पर आ रहे वीडियो और फोटो में विराट ने ऑफ-व्हाइट शर्ट पहना था और उनके गले में फूलों की माला थी. वहीं अनुष्का ने हल्के पिंक रंग का सूट पहना है. दोनों की श्रद्धा देखकर प्रशंसकों में भी खुशी है.

Calendar Last Updated : 25 May 2025, 12:54 PM IST
Share:

Virat Kohli and Anushka Sharma in Ayodhya: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज यानी 25 मई 2025 को अयोध्या में राम मंदिर और हनुमान गढ़ी मंदिर का दौरा किया. इस खूबसूरत जोड़े ने भगवान राम और हनुमान जी की पूजा-अर्चना की. जिसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रहा है.

सोशल मीडिया पर आ रहे वीडियो और फोटो में विराट ने ऑफ-व्हाइट शर्ट पहना था और उनके गले में फूलों की माला थी. वहीं अनुष्का ने हल्के पिंक रंग का सूट पहना है. दोनों की श्रद्धा देखकर प्रशंसकों में भी खुशी है. हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब दोनों पति-पत्नी भगवान के दर्शन के लिए पहुंचे हों, इससे पहले भी उन्हें कई बार आध्यात्मिक दुनिया का आनंद लेते देखा गया है.

आध्यात्मिक लगाव की तारीफ

हनुमान गढ़ी के महंत संजय दास जी महाराज ने विराट और अनुष्का की आध्यात्मिकता की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि विराट और अनुष्का को सनातन धर्म और संस्कृति से गहरा लगाव है. दोनों ने राम लला के दर्शन किए. इसके बाद हनुमान जी से आशीर्वाद लिया. महंत ने बताया कि इस जोड़े ने आध्यात्म और पौराणिक विषयों पर भी चर्चा की. इससे पहले दोनों ने इस महीने वृंदावन में आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया था.

विराट कोहली ने कुछ दिनों पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट लिखा. इसमें उन्होंने कहा कि 14 साल तक बैगी ब्लू पहनना मेरे लिए यादगार रहा. टेस्ट क्रिकेट ने मुझे परखा और सबक सिखाए. इस खबर ने क्रिकेट और बॉलीवुड जगत में हलचल मचा दी. अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, सुनील शेट्टी और विक्की कौशल ने विराट के शानदार करियर की तारीफ की. प्रशंसकों ने भी उनके योगदान को सराहा था.
 
विराट और अनुष्का का निजी जीवन

विराट और अनुष्का ने 2017 में इटली में एक निजी समारोह में शादी की थी. जिसके बाद एक बेटा और एक बेटी का अपने जीवन में स्वागत किया. दोनों अपने निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाए रखते हैं. वे अक्सर सामाजिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेते हैं. उनकी सादगी और श्रद्धा लोगों को प्रेरित करती है. अनुष्का शर्मा आखिरी बार 2018 में फिल्म ‘जीरो’ में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ नजर आई थीं. अब वह क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ में दिखेंगी. यह फिल्म उनके प्रशंसकों के लिए खास होगी. अनुष्का ने अभिनय के साथ-साथ निर्माण के क्षेत्र में भी नाम कमाया है. 

सम्बंधित खबर

Recent News