menu-icon
The Bharatvarsh News

Panchayat 3 Watch For Free: फ्री में देखें पंचायत 3 बेबसीरीज, बस करना होगा ये काम

Panchayat 3 Watch For Free: दर्शकों की तरफ से किए गए लंबे इंतजार के बाद इस साल की मोस्ट अवेटेड सीरीज 'पंचायत 3'  आखिरकार आज ( 28 मई)  प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गई है.

Calendar Last Updated : 28 May 2024, 10:22 PM IST
Share:

Panchayat 3 Watch For Free: दर्शकों की तरफ से किए गए लंबे इंतजार के बाद इस साल की मोस्ट अवेटेड सीरीज 'पंचायत 3'  आखिरकार आज ( 28 मई)  प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गई है. ऐसे में जिन लोगों के पास पास प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन है वो तो  इस सीरीज का मजा आसानी से उठा पाएंगे. मगर जिन लोगों के पास इसका सब्सक्रिप्शन नहीं है वो भी सीरीज को  फ्री में देख पाएंगे. बस यह काम करना होगा. 

बस ये करें और देखें फ्री में 'पंचायत 3

'पंचायत 3' को आप बिना सब्सक्रिप्शन के देखने के लिए बस आपको अपनी ईमेल आईडी का इस्तेमाल करना होगा. दरअसल प्राइम वीडियो अपने नए यूजर्स को फ्री ट्रायल का ऑप्शन देता है. ये फ्री ट्रायल एक महीने के लिए होता है जिसमें आप अनलिमिटेड सीरीज और फिल्मों का मजा उठा सकते हैं.

वैलिड क्रेडिट कार्ड होना जरूरी

वहीं प्राइम वीडियो पर फ्री में 'पंचायत 3' देखने के लिए आपके पास एक वैलिड क्रेडिट कार्ड भी होना जरूरी है. लेकिन आप अमोजॉन.com कॉर्पोरेट लाइन ऑफ क्रेडिट, चेकिंग अकाउंट या प्री-पेड क्रेडिट कार्ड के जरिए फ्री ट्रायल का मजा नहीं उठा सकते. इसके अलावा ये भी ध्यान रखना है कि अगर आप पहले प्राइम वीडियो के मेंबर रह चुके हैं तो फ्री ट्रायल के लिए आपको एक नई ईमेल आईडी बनानी पड़ेगी. 

हिट रहे वेब सीरीज के दो सीजन 

बता दें कि 'पंचायत 3' का क्रेज  की  शुरुआत कोरोना काल में लगे लॉकडाउन से हुई थी. इस वेब सीरीज का पहला सीजन अप्रैल 2020 में रिलीज हुआ था. जिसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. दो साल बाद साल मई 2022 में 'पंचायत 2' रिलीज हुई और ये भी हिट साबित हुई. अब 'पंचायत 3' आ चुकी है और ट्रेंड में छाई हुई है. मेकर्स की मानें तो आगे भी इस वेब सीरीज के कम से कम दो और सीजन रिलीज होंगे. मेकर्स की इस अनाउंसमेंट ने फैंस को खुश कर दिया है.

सम्बंधित खबर

Recent News