menu-icon
The Bharatvarsh News

हनीमून ट्रिप के बीच रास्ते से क्यों वापस घर लौट गए थे अजय देवगन? काजोल ने बताया मजेदार किस्सा

काजोल और अजय देवगन की जोड़ी काफी हिट है. लोग उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं. एक ओर खुलकर हंसने वाली काजोल तो वहीं दूसरी तरफ हल्की मुस्कान से ही महफिल जीत लेने वाले अजय देवगन साथ में कहर ढाते हैं. आज हम आपको इन दोनों की प्रेम कहानी से जुड़ा एक किस्सा के बारे में बताएंगे. 

Calendar Last Updated : 02 April 2025, 10:36 AM IST
Share:

Ajay Devgn Honeymoon: बॉलीवुड सुपर स्टार अजय देवगन आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे है. सिनेमा घरों में धमाल मचाने वाले अजय देवगन अपने पर्सनल लाइफ में भी काफी धमाल मचाते रहते हैं. उनकी पत्नी काजोल अक्सर उनसे जुड़े कई किस्सों का खुलासा करती रहती हैं. 

काजोल और अजय देवगन की जोड़ी काफी हिट है. लोग उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं. एक ओर खुलकर हंसने वाली काजोल तो वहीं दूसरी तरफ हल्की मुस्कान से ही महफिल जीत लेने वाले अजय देवगन साथ में कहर ढाते हैं. आज हम आपको इन दोनों की प्रेम कहानी से जुड़ा एक किस्सा के बारे में बताएंगे. 

शादी के दो महीने बाद हनीमून 

काजोल और अजय देवगन एक कपल्स होने से पहले एक बहुत ही अच्छे दोस्त हैं. इनकी दोस्ती हलचल के सेट पर शुरू हुई थी, जिसके बाद दोनों धीरे-धीरे प्यार में पड़ गए. जिसके बाद इस प्यारे से जोड़े ने 1999 में शादी कर ली. जिसके बाद से दोनों एक साथ रहते हैं और लोगों को भी इनकी जोड़ी खूब पसंद हैं. हालांकि काजोल अक्सर अपने इस क्यूट रिश्ते की कुछ-कुछ कहानी शेयर करती रहती हैं. एक बार उन्होंने अपने शादी से जुड़ा किस्सा भी शेयर किया था. उन्होंने बताया था कि शादी के दो महीने बाद दोनों हनीमून पर गए थे. लेकिन अजय देवगन बीच में ही इस ट्रीप को छोड़कर घर वापस आ गए थे. जिसे लेकर काजोल आज भी अजय देवगन को छेड़ती रहती हैं. 

घर जाने की जिद करने लगे थे अजय 

काजोल ने एक इंटरव्यू के दौरान इस कहानी का जिक्र करते हुए अजय देवगन को थोड़ा छेड़ती नजर आई थीं. उन्होंने कहा कि अजय बिल्कुल फैमली मैन हैं. जब वे हनीमून पर गए थे तो ट्रीप के बीच अजय को अपने घर की याद आने लगी थी और वह घर जाने की जिद करने लगे थे. इतना नहीं उन्होंने खुद को बीमार बताकर काजोल को घर वापस आने के लिए तैयार किया. शादी के दो महीने बाद हनीमून पर निकले अजय और काजोल आधे रास्ते से ही वापस लौट गए थे. हालांकि बाद में दोनों फिर से हनीमून के लिए लास वेगास, लॉस एंजिल्स और ऑस्ट्रेलिया गए थे. 

सम्बंधित खबर

Recent News