Courtesy: AI Generated
नई दिल्ली: आज की व्यस्त जिंदगी में हर किसी के पास पार्लर जाने का समय नहीं होता, इसलिए कई महिलाएं और पुरुष घर पर ही पेडीक्योर करना पसंद करते हैं यह न केवल पैसे बचाता है, बल्कि पैरों की थकान दूर करने का भी अच्छा तरीका है, लेकिन घर पर पेडीक्योर करते समय लोग अक्सर कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनसे पैरों को फायदा होने के बजाय नुकसान हो सकता है.
नाखून गलत तरीके से काटना या एड़ियों को जरूरत से ज्यादा रगड़ना जैसी छोटी-छोटी गलतियां पैरों की त्वचा को रूखा और बेजान बना सकती हैं, इतना ही नहीं, इससे इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है, इसलिए घर पर पेडीक्योर करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है.
बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें: पैरों को भिगोने के लिए ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करने से बचें, इससे पैरों की प्राकृतिक नमी कम हो जाती है और त्वचा रूखी हो सकती है पेडीक्योर के लिए हमेशा गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें.
गीले पैरों को ज्यादा जोर से न रगडें: पानी से पैर निकालने के तुरंत बाद प्यूमिक स्टोन या स्क्रबर को तेज़ी से न रगड़े, इससे त्वचा छिल सकती है और एड़ियां फटने का खतरा बढ़ सकता है डेड स्किन को हमेशा हल्के हाथों से साफ करें.
नाखूनों को गलत तरीके से न काटें: पैरों के नाखूनों को बहुत ज्यादा गोल या किनारों से गहरा काटने से बचें, इन्हें हमेशा सीधा काटना चाहिए अगर नाखून गलत तरीके से काटे जाएं, तो वे त्वचा के अंदर बढ़ने लगते हैं इसे इनग्रोन नेल कहा जाता है, जिससे काफी दर्द और परेशानी हो सकती है.
क्यूटिकल्स को न काटें: नाखूनों के आसपास की पतली त्वचा, जिसे क्यूटिकल्स कहते हैं, बैक्टीरिया से सुरक्षा देती है इसलिए इन्हें कटर से काटने के बजाय क्यूटिकल पुशर की मदद से हल्के से हल्के से पीछे करें.
मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें: पेडीक्योर के बाद स्क्रबिंग से त्वचा के पोर्स खुल जाते है, ऐसे में अगर आप फुट क्रीम या मॉइस्चराइजर नहीं लगाते, तो पैर और ज्यादा रूखे और सख्त हो सकते हैं इसलिए पेडीक्योर के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.