menu-icon
The Bharatvarsh News

Summer Season: गर्मियों में ज्यादा आम खाने से हो सकती है कई परेशानियां, इसके साइड इफेक्ट्स से इस तरह करें बचाव

Summer Season: गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है और आम भी मार्केट में बिकने शुरू हो गए हैं। अधिकतर लोगों को आम खाना बेहद पसंद होता है और होगा भी क्यों नहीं क्योंकि इसका स्वाद जो लाजवाब होता है। आम सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इस भीषण गर्मी में ज्यादा आम खाने […]

Calendar Last Updated : 13 June 2023, 05:26 PM IST
Share:

Summer Season: गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है और आम भी मार्केट में बिकने शुरू हो गए हैं। अधिकतर लोगों को आम खाना बेहद पसंद होता है और होगा भी क्यों नहीं क्योंकि इसका स्वाद जो लाजवाब होता है। आम सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इस भीषण गर्मी में ज्यादा आम खाने से पेट में कई तरह के परेशानियां हो जाती है। हालांकि अगर आप आम को तरीके से खाएंगे तो आप इस समस्या से बच सकते हैं तो चलिए जानते हैं।

आम का सीजन शुरू होते ही लोग आम के खाने के लिए इस तरह टूट पड़ते है कि वह अपनी सेहत से भी लापरवाही करने लगते हैं। कई लोग आम को काटकर खाना पसंद करते हैं तो कई लोग शेक या पुडिंग बना के खाते हैं।

इन लोगों को आम खाने से बचना चाहिए

डायबिटीज के मरीज को ज्यादा आम खाने से बचना चाहिए क्योंकि आम मीठा होता है जो शुगर लेवल बढ़ा सकता है। इसलिए अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो आप आम खाने से बचें।

अगर आप अपना वजन कम करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे है लेकिन आम खा रहे हैं को ऐसे में आपको आम खाना छोड़ देना चाहिए क्योंकि आम में नेचुरल शुगर होता है जो वजन बढ़ा सकता है।

आम में मौजूद इस केमिकल से हो सकती स्किन प्रोब्लम

आम में यूउरुशियोल नाम का एक केमिकल मौजूद होता है जो स्किन से जुड़े कई समस्याओं को जन्म देता है। ज्यादा आम खाने से स्किन पर खुजली, दाने, एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती है। इतना ही नहीं बल्कि इससे पेट में इंफेक्शन होने की समस्या बन सकती है।

सम्बंधित खबर

Recent News