menu-icon
The Bharatvarsh News

Canada Plane Crash: दो भारतीय ट्रेनी पायलट की प्लेन क्रैश से हुई मौत, कनाडा में घटी घटना

Canada Plane Crash: कनाडा में वैंकूवर के नजदीक चिल्लीवैक में एक विमान क्षतिग्रस्त हो गया है. वहीं इस विमान दुर्घटना में 2 भारतीय ट्रेनी पायलट समेत 3 लोगों की मौत की पुष्टी की गई है. जबकि मिली रिपोर्ट के अनुसार पूरे इलाके में एक पेड़ से टकराने के उपरांत विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहीं इसका पूरा […]

Calendar Last Updated : 07 October 2023, 12:33 PM IST
Share:

Canada Plane Crash: कनाडा में वैंकूवर के नजदीक चिल्लीवैक में एक विमान क्षतिग्रस्त हो गया है. वहीं इस विमान दुर्घटना में 2 भारतीय ट्रेनी पायलट समेत 3 लोगों की मौत की पुष्टी की गई है. जबकि मिली रिपोर्ट के अनुसार पूरे इलाके में एक पेड़ से टकराने के उपरांत विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहीं इसका पूरा मलवा एक होटल की इमारतों के पीछे झाडियों में मिला. यदपि इस पूरे हादसे में मरने वाले दोनों भारतीय पायलट का नाम यश विजय रामुगाडे व अभय गडरू है. जबकि ये दोनों मुंबई के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

कनाडा पुलिस का बयान

वही इस पूरे घटना के बाद कनाडा पुलिस का बयान सामने आया है, जहां घटनास्थल का मुआयना पूरी तरह से कर लिया गया है. जबकि इलाके में लोगों के किसी प्रकार के हानि होने की खबर नहीं मिली है. मिली सूचना के मुताबिक ये हादसा दो इंजन वाले छोटे विमान जिसका नाम पाइपर पीए -34 सेनेका है उसमें घटित हुआ है. इसके साथ ही पाइपर पीए -34 वर्ष 1972 में बनाया गया था.

परिवार को जानकारी देने की कोशिश

पुलिस ने बताया कि, वे मरने वाले के परिजनों को इस बात की सूचना पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं. दरअसल प्लेन क्रैश होने की असली वजह सामने नहीं आई है. यदपि कनाडा के परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने बताया कि, वह मौके पर जांचकर्ताओं को भेज रहा है. वहीं आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं का कहना है कि, 5 एम्बुलेंस व एक पैरामेडिक सुपरवाइजर दुर्घटनास्थल पर जा चुके हैं. इसके साथ ही 2 एयर एम्बुलेंस हेलीकॉप्टर रास्ते में मौजूद थे. परन्तु हादसे वाली जगह पर जाने से पूर्व ही इसे रद्द कर दिया गया था.

सम्बंधित खबर

Recent News