menu-icon
The Bharatvarsh News

Khalistan: अमेरिका की सड़क पर कार दुर्घटना में मारा गया खालिस्तानी आतंकी पन्नू

Khalistan: बुधवार शाम खबर आई की सिख फॉर जस्टिस चीफ और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू एक सड़क हादसे में मौत का शिकार हो गया. खबर लिखे जाने तक इस घटना की कोई औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है. बता दें कि पन्नू का एक्सीडेंट अमेरिका के हाईवे 101 पर हुआ है. वह पिछले कुछ दिनों […]

Calendar Last Updated : 05 July 2023, 08:26 PM IST
Share:

Khalistan: बुधवार शाम खबर आई की सिख फॉर जस्टिस चीफ और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू एक सड़क हादसे में मौत का शिकार हो गया. खबर लिखे जाने तक इस घटना की कोई औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है.

बता दें कि पन्नू का एक्सीडेंट अमेरिका के हाईवे 101 पर हुआ है. वह पिछले कुछ दिनों से अंडरग्राउंड चल रहा था. लोकेशन ट्रेस न हो, इसके लिए उसने मोबाइल भी स्विच ऑफ कर रखा था. पाकिस्तान में परमजीत सिंह पंजवड़ की हत्या, फिर लंदन में अवतार सिंह खांडा की मौत और कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर के कत्ल के बाद पन्नू को डर था कि उसकी भी हत्या हो सकती है.

ये वही आतंकी है जो विदेशी जमीन पर बैठकर भारत को तोड़ने का ख्वाब देखता था. अमेरिका से वह वीडियो जारी करके खालिस्तानियों को हवा देने का काम करता था. उसने कई बार भारत की एजेंसियों को बदनाम करने की भी कोशिश की है.

सम्बंधित खबर

Recent News