menu-icon
The Bharatvarsh News

पाकिस्तान से शादी करने भारत आई जावेरिया खानुम, बताया कैसे हुआ वेलकम

सीमा हैदर के बाद अब एक और पाकिस्तानी महिला शादी करने भारत आयी है.

Calendar Last Updated : 06 December 2023, 10:07 AM IST
Share:

Pakistan Javeria Khanum: कुछ समय पहले पाकिस्तान से भारत आयी सीमा हैदर काफी सुर्ख़ियों में रही थी. वहीं अब एक और पाकिस्तानी महिला भारत शादी करने आयी है.  कराची की रहने वाली जावेरिया खानुम कोलकाता निवासी व्यक्ति से शादी करने के लिए अमृतसर जिले में अटारी से भारतीय सीमा में प्रवेश किया. यहाँ पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. वाघा-अटारी बॉर्डर पर उनके मंगेतर समीर खान और उनके परिवार के कुछ सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका वेलकम किया। जानकारी के अनुसार, दोनों की शादी अगले साल जनवरी में होने वाली है. भारत आने के बाद मिले प्यार से खुश जावेरिया खानुम ने कहा कि "मुझे 45 दिनों का वीजा दिया गया है. यहां आकर मैं बहुत खुश हूं. यहां पहुंचते ही, मुझे काफी प्यार मिला".

तीसरे प्रयास में मिली वीज़ा 

अटारी में उन्होंने मीडिया को बताया कि इससे पहले भी दो बार वीज़ा लेने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. इसके बाद कोरोना महामारी की वजह से  शादी करीब पांच साल टलने के बाद अब उन्हें 45 दिनों का वीजा प्रदान किया गया है. वीज़ा मिलने से खुश जावेरिया खानुम ने  कहा, ‘यह एक सुखद अंत है और खुशियों की शुरूआत है.’ खानुम ने कहा, ‘घर पर (पाकिस्तान में) सभी लोग खुश हैं. मुझे यकीन नहीं हो रहा कि पांच साल बाद मुझे वीजा मिल गया'. 

फ़ोन पर तस्वीर देख कर हो गया प्यार 

भारत में रहने वाले व्यक्ति को पाकिस्तान की महिला से प्यार कैसे हुआ, इस सवाल पर उन दोनों ने बताया कि उन्होंने अपनी मां के मोबाइल फोन पर खानुम की तस्वीर देखने के बाद उससे शादी करने की इच्छा जताई थी. उन्होंने बताया कि , ‘‘यह सब मई 2018 में शुरू हुआ. पढ़ाई पूरी कर मैं जर्मनी से घर आया था. मैंने अपनी मां के फोन पर उसकी तस्वीर देखी और अपनी इच्छा जताई. मैंने अपनी मां से कहा कि मैं जावेरिया से शादी करना चाहता हूं.’’

इसके साथ ही दोनों जोड़े ने वीज़ा मिलने की ख़ुशी में भारत सरकार के प्रति आभार जताया है. अमृतसर में मीडिया से बातचीत के बाद दोनों अमृतसर से कोलकाता के लिए निकल गए. 

सम्बंधित खबर

Recent News