menu-icon
The Bharatvarsh News

GPS के धोखे ने निगल ली टेक्नीशियन की जिंदगी, रेगिस्तान में तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

भारत के तेलंगाना निवासी 27 वर्षीय टॉवर टेक्नीशियन अपने साथी के साथ ड्यूटी पर निकले थे. रुबा-अल-रेगिस्तान में GPS के अचानक काम न करने से वे फंस गए और डिहाइड्रेशन के चलते उनकी व उनके साथी की दर्दनाक मौत हो गई. 

Calendar Last Updated : 26 August 2024, 10:02 PM IST
Share:

भारत के तेलंगाना प्रदेश के करीम नगर निवासी 27 वर्षीय शाहबाज खान बीते 3 सालों से साऊदी अरब में नौकरी कर रहे थे. अभी वे हसा क्षेत्र की एक टेलीकॉम कंपनी में टॉवर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे. लगभग 5 दिन पहले वे अपने साथी के साथ टॉवर की गड़बड़ी ठीक करने के लिए निकले थे. जिस इलाके में शाहबाज को टॉवर ठीक करना था, वह क्षेत्र सऊदी अरब के रुबा-अल-खली  रेगिस्तान में पड़ता है. जब वे अपने असाइमेंट के लिए कार से निकले तो रास्ते के लिए उन्होंने GPS ऑन कर लिया. वहीं, बीच रास्ते में जीपीएस ने काम करना बंद कर दिया. 

GPS के काम न करने से वे अपना रास्ता भटक गए और खतरनाक रेगिस्तान और रेत के टीलों के बीच फंस गए. इस दौरान न तो उन्हें अपनी मंजिल का पता चल पा रहा था और न ही वापस आने का कोई साधन दिख रहा था. इस दौरान उनकी कार में भी तेल खत्म हो चुका था. प्रचंड गर्मी और लू के चलते वे थक गए और डिहाइड्रेशन के चलते उनकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई. 

बेहद खतरनाक है यह रेगिस्तान

सऊदी अरब के रुबा-अल-खली  रेगिस्तान को खाली क्वार्टर के नाम से भी जाना जाता है. यह लगभग 4 देशों में फैला हुआ है. यहां की स्थितियां बेहद बदतर हैं. इस रेगिस्तान में आपको न ही कोई ऊंट दिखाई देगा और न ही कोई इंसान या वन्य जीव दिखाई देगा. इस कारण यहां फंसने वाले व्यक्ति की मौत ही हो जाती है. 

सम्बंधित खबर

Recent News