menu-icon
The Bharatvarsh News

‘तूफान आने वाला है?’ ट्रंप की पोस्ट ने मिडिल ईस्ट संकट को लेकर बढ़ाई बेचैनी

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने पूरी दुनिया का ध्यान दोबारा इस मुद्दे पर खिच लिया है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर छोटे कैप्शन के साथ युद्ध जैसे माहौल वाली दो तस्वीरे साझा की हैं जो चर्चा का विषय बन गई हैं.

Calendar Last Updated : 17 May 2026, 08:40 AM IST
Share:

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट और स्टेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक पोस्ट ने पूरी दुनिया का ध्यान दोबारा इस मुद्दे पर खिच लिया है. शनिवार को ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कुछ तस्वीरे शेयर की जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर युद्ध जैसी स्थिती पैदा हो सकती है. 

शेयर की गई तस्वीर में अमेरिकी और ईरानी वॉरशिप आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर में माहौल किसी युद्ध या सैन्य टकराव जैसा दिखाई दे रहा है. वहीं तस्वीर के साथ ही कैप्शन ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. कैप्शन में लिखा है कि 'यह तूफान से पहले की शांति है.'

तस्वीर में दिखा तनावपूर्ण माहौल

एआई तकनीक से तैयार की गई इस तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप एक युद्धपोत पर बेहद आक्रामक अंदाज में खड़े दिखाई दे रहे हैं. उनके पीछे अमेरिकी नौसेना के अधिकारी मौजूद हैं, जबकि सामने समुद्र में ईरानी झंडों वाले युद्धपोत दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही समुद्र की ऊंची लहरें, आसमान में चमकती बिजली और तूफानी मौसम भी इस तस्वीर में दिखाया गया है. 

हालांकि, सबसे दिलचस्प बात यह है कि ट्रंप ने इस तस्वीर के साथ कोई अतिरिक्त जानकारी या स्पष्टीकरण नहीं दिया है. उन्होंने केवल तस्वीर पोस्ट की और उसे लोगों की अपनी समझ पर छोड़ दिया. वहीं, अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकारों का मानना है कि ट्रंप की यह पोस्ट ईरान के लिए एक कड़ी चेतावनी हो सकती है. अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव लगातार बढ़ रहा है. 

एक और तस्वीर की शेयर

युद्धपोत वाली तस्वीर के कुछ समय बाद ट्रंप ने एक और तस्वीर साझा की, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस फोटो में वह किसी हाई-टेक कंट्रोल रूम जैसी जगह पर खड़े हुए हैं. तस्वीर में बड़ी डिजिटल स्क्रीनें नजर आ रही हैं और ट्रंप गंभीरता से स्थिति की निगरानी करते दिख रहे हैं. इस पोस्ट के साथ उन्होंने सिर्फ दो शब्द लिखे- 'स्पेस फोर्स'. 

दुनिया भर में बढ़ी बेचैनी

ट्रंप की इन दोनों पोस्ट्स ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है. अमेरिका और ईरान के बीच पहले से ही तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और ऐसे में ट्रंप द्वारा इस तरह की तस्वीरें शेयर किया जाना गंभीर संकेत माना जा रहा है. विश्लेषकों का कहना है कि ट्रंप पहले भी “तूफान से पहले की शांति” जैसे शब्दों का इस्तेमाल बड़ी सैन्य कार्रवाइयों से पहले कर चुके हैं. इसलिए इस बार भी उनकी पोस्ट को हल्के में नहीं लिया जा रहा. हालांकि अभी तक व्हाइट हाउस की ओर से इन तस्वीरों को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. 

सम्बंधित खबर

Recent News